नोएडा में हॉस्टल में घुसकर युवती की हत्या करने वाले प्रेमी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। शादी से इनकार करने पर प्रेमी ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने उसे बिहार से अरेस्ट किया है। पुलिस के अनुसार, युवती से आरोपी प्यार करता था। शादी के लिए प्रपोज किया तो उसने इनकार कर दिया। गुस्से में प्रेमी ने उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद वह गुजरात भाग गया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल पिस्टल भी बरामद कर ली है। वारदात 27 नवम्बर की नोएडा के फेज-2 थानाक्षेत्र की है। पुलिस ने आरोपी को भोजपुर जिले से उसे शुक्रवार को अरेस्ट किया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड हासिल कर शनिवार को लाया गया। विस्तार से पढ़िए पूरा मामला…. हत्यारोपी की पहचान कृष्ण कुमार के रूप में हुई है। कृष्ण कुमार बिहार के भोजपुर का रहने वाला है। मृतका सोनू और कृष्ण कुमार करीब तीन साल पहले नोएडा के सेक्टर 137 के एक ऑफिस में एक साथ काम करते थे। पुलिस ने बताया- सोनू ऑफिस में खाना बनाने का काम करता था तो कृष्ण कुमार ऑफिस ब्वॉय का काम करता था। इसी दौरान दोनों में बातचीत शुरू हुई। एक दूसरे से नजदीकियां बढ़ी। अगस्त 2025 में कृष्ण कुमार एक चोरी के आरोप में अरेस्ट कर लिया गया। जेल से छूटने के बाद उसने सोनू से बातचीत करने की कोशिश की तो उसने इनकार कर दिया। वह लगातार कोशिश करता रहा। किसी तरह मनाया। कुछ दिनों बाद वह उसे शादी के लिए प्रपोज कर दिया। लेकिन उसने इनकार कर दिया। प्रेमी लगातार उसे शादी के लिए मनाने की कोशिश करता रहा लेकिन सोनू नहीं मानी। इसी बीच वह अपने गांव वापस चला गया। कुछ दिनों बाद वह फिर से नोएडा वापस आया। दोबारा आने पर शादी के लिए फिर किया प्रपोज अरेस्ट कृष्ण कुमार ने बताया- नोएडा दोबारा आने पर उसने प्रेमिका सोनू से शादी के लिए बात की। लेकिन उसने फिर इनकार कर दिया। गुस्से में उसने हत्या करने का निर्णय लिया। पुलिस के अनुसार, 27 नवंबर की रात वह याकूबपुर स्थित सोनू के कमरे पर पहुंचा। उसे गोली मार दी। मौके पर ही सोनू की मौत हो गई। सोनू अपनी बहनों के साथ हॉस्टल में रहती थी। गोली की आवाज सुनकर वे जग गईं। बहनों ने कृष्ण कुमार को पकड़ने की कोशिश की लेकिन उन पर पिस्टल तान दिया। गोली चलाई लेकिन गोली फंस गई। वे डर कर पीछे हटीं तो वह भाग गया। मौका-ए-वारदात से फरार होने के बाद उसने नोएडा के सेक्टर-85 में झाड़ियों में पिस्टल छिपा दी। इसके बाद वह गुजरात भाग गया। उधर, पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमें गठित की। डीसीपी बोले- तीन राज्यों में दी दबिश, बिहार में मिला डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया-आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई थीं। टीमों ने यूपी, गुजरात और बिहार में कई जगहों पर छापेमारी की लेकिन उसका पता नहीं लग सका। वह लगातार लोकेशन बदलता रहा। पुलिस ने बताया कि वह पहले गुजरात गया, फिर अलग-अलग जगहों पर होते हुए अपने भोजपुर पहुंचा। इसी बीच पुलिस को उसका लोकेशन ट्रेस हुआ। शुक्रवार को पुलिस ने उसके गांव से अरेस्ट कर मजिस्ट्रेट के सामने ट्रांजिट रिमांड के लिए पेश किया। शनिवार को उसे नोएडा लाया गया। अरेस्ट आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल पिस्टल भी बरामद हो चुकी है।। ————- ये भी पढ़ें- छात्रा चोटी करके नहीं पहुंची, टीचर ने लोटा फेंककर मारा:स्कूल मैनेजर की पत्नी ने बाल घसीटे, नाक-कान से खून निकलते ही बेहोश हुई आगरा में छात्रा दो चोटी बनाकर स्कूल नहीं पहुंची तो टीचर और मैनेजर ने उसे घूसे मारे। छात्रा के नाक-कान से खून निकलने लगा। ये खबर मिलते ही परिवार वाले भागते हुए स्कूल पहुंचे। बेटी की हालत बिगड़ती देख उसे प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे एसएन मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया है। पढ़िए पूरी खबर…
https://ift.tt/xtDw8Os
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply