DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

शादी का झांसा देकर युवती से रेप:शादीशुदा युवक के उत्पीड़न से परेशान युवती ने किया सुसाइड, लखनऊ का रहने वाला है आरोपी

आगरा के थाना छत्ता क्षेत्र में एक युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया। युवती ने जब युवक से शादी के लिए कहा तो इनकार कर दिया। युवती का पता चला कि युवक पहले से शादीशुदा है। इसके बाद लगातार धमकियों और मानसिक उत्पीड़न से परेशान होकर युवती ने आत्महत्या कर ली।
पीड़ित पक्ष द्वारा थाना छत्ता में दी गई तहरीर के अनुसार आलमबाग, लखनऊ निवासी अमन जोशी ने मोबाइल के जरिए युवती से संपर्क किया और धीरे-धीरे प्रेम जाल में फंसा लिया। आरोपी ने कई बार शादी का आश्वासन देकर युवती से उसकी इच्छा के विरुद्ध अवैध संबंध बनाए।
परिजनों का कहना है कि बाद में युवती को पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है। जब युवती ने शादी की बात कही तो आरोपी टालमटोल करने लगा और धमकियां देने लगा। आरोप है कि आरोपी ने खुद को पुलिस के उच्च अधिकारियों से जुड़ा बताते हुए युवती को डराया और कहा कि वह उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती।
31 जनवरी 2026 को दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच आरोपी ने फोन पर युवती को धमकी दी और शादी से साफ इनकार कर दिया। इससे आहत होकर युवती ने उसी दिन आत्महत्या कर ली। पीड़ित परिवार का कहना है कि युवती का मोबाइल फोन पुलिस के पास है, जिसमें आरोपी से हुई बातचीत और अन्य साक्ष्य मौजूद हैं।
पीड़ित के भाई ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


https://ift.tt/q7RtXe3

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *