’10 वाला बिस्कुट कितने का है जी’ REEL से मशहूर हुए मेरठ के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शादाब जकाती की मुश्किलें कम होने के बजाय बढ़ती जा रही हैं। बुधवार को एक और महिला ने शादाब पर गंभीर आरोप लगाए। महिला ने कहा- शादाब ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी। एक साल तक बंधक बनाकर रखा। इस दौरान घर के सारे काम कराता। विरोध पर जान से मारने की धमकी देता। इससे तंग आकर सुसाइड करने का मन बना चुकी थी, लेकिन मेरे पति ने मेरा दर्द समझा और मुझे शादाब जकाती के खिलाफ लड़ने के लिए खड़ा किया। शादाब जकाती की पत्नी साजिया ने भी मेरे साथ मारपीट और गाली गलौज की। अब जब तक वह उसे जेल नहीं भिजवा देती, शांत नहीं बैठेगी। पहले महिला के बारे में जानिए
मूलरूप से झारखंड की रहने वाली यह महिला चांदनी उर्फ तबस्सुम है, जो साल 2017 में मेरठ आकर रहने लगी थी। महिला ने मुजफ्फरनगर निवासी युवक सोनू प्रजापति से लव मैरिज की थी, जिस कारण उसे गांव छोड़ना पड़ा। यहां आकर वह इंचौली में रहने लगी और यूट्यूब पर रील बनाने लगी। उसका पति बैट्री का काम करता था, जो अकसर बाहर ही रहता था। परिवार में उसका एक बेटा भी है। अब जानिए कैसे जुड़ी जकाती से
चांदनी उर्फ तबस्सुम ने बताया- फरवरी 2025 में उसकी मुलाकात इंचौली निवासी शादाब जकाती से हुई। सोशल मीडिया के जरिए वह उससे मिली थी। उसकी रील देखने के बाद शादाब ने उसे अपने साथ काम करने के लिए राजी कर लिया। वह अपनी रील में उसे रखता। काफी रील उसकी ऐसी हैं, जिसमें वह शादाब जकाती के साथ है। बंधक बनाकर रखने का आरोप
चांदनी का कहना है कि शुरुआत में उसे लगा कि वास्तव में शादाब जकाती उसकी मदद करना चाहता है, इसलिए अपने घर पर भी काम दिया है। लेकिन धीरे-धीरे वह उसकी हरकतों को समझने लगी। शादाब ने मुझे एक साल से बंधक बनाकर रखा। घर के सारे काम कराने लगा। एक दिन विरोध करने पर उसने उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे दी। यहां तक कहा कि पुलिस उसका कुछ नहीं कर सकती है। वह बहुत डर गई। इसका फायदा उठाकर शादाब और उसका परिवार शोषण करने लगा। आत्महत्या की भी बना ली योजना
चांदनी ने बताया- मैं पिछले एक साल से उत्पीड़न झेलती आ रही थी। 15 जनवरी को सारी हदें पार हो गईं। शादाब जकाती की पत्नी साजिया ने उसके साथ मारपीट व गाली गलौज करना शुरु कर दिया। यहां तक कहा कि वह उसे बदनाम कर देगी। विरोध करने पर उसे बुरी तरह पीटा गया, जिसके निशान शरीर पर हैं। मैं मरने का मन बना चुकी थी, लेकिन मेरे पति को एहसास हो गया। पति को सबकुछ बताया और फिर इंचौली से निकल आए। अश्लील कंटेंट बनाने का आरोप
चांदनी उर्फ तबस्सुम का कहना है कि शादाब ने मेरे जैसी काफी महिलाओं को अपने जाल में फंसाया और तरह तरह से उनका शोषण किया। कोई उसके विरोध का साहस नहीं जुटा पा रही थी, लेकिन वह अपनी लड़ाई खुद लड़ेगी। उसका आरोप है कि वीडियो बनाने के नाम पर शादाब जकाती केवल अश्लील कंटेंट तैयार करने वाला छपरी है। वह बोली- इरम के साथ भी यही सब हुआ है, लेकिन उसको पैसे देकर शादाब जकाती शांत कराता रहा है। मोटिवेशनल वीडियो के नाम पर शोषण
चांदनी उर्फ तबस्सुम का आरोप है कि शादाब जकाती मोटिवेशनल वीडियो के नाम पर केवल शोषण करता है। उसकी वीडियो को देखा जाए तो हकीकत सबके सामने आ जाएगी। अपनी पत्नी होते हुए वह दूसरी महिलाओं को वीडियो में शामिल करता है और मौका पाकर उनका शोषण करता है। वह डरती थी कि विरोध करेगी तो परिवार को मरवा देगा, लेकिन अब उसका पति साथ है। वह शादाब जकाती को सजा दिलाकर ही रहेगी।
https://ift.tt/DYltMJj
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply