सिद्धार्थनगर में कानून-व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम 1970 के तहत 9 लोगों को छह महीने के लिए जिले से बाहर (जिला बदर) कर दिया गया है। प्रशासन का साफ कहना है कि इन लोगों की वजह से इलाके में लगातार डर और अशांति का माहौल बन रहा था। प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक, इन सभी लोगों के खिलाफ पहले से आपराधिक गतिविधियों से जुड़े रिकॉर्ड मौजूद हैं। कई बार समझाने और चेतावनी देने के बावजूद इनके व्यवहार में कोई सुधार नहीं आया। ऐसे में शांति बनाए रखने के लिए डीएम को सख्त कार्रवाई करनी पड़ी। इन लोगों को किया गया जिला बदर त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र- बिस्कोहर निवासी पंकज गुप्ता पुत्र झिनकू सिद्धार्थनगर थाना क्षेत्र- जगदीशपुर खुर्द निवासी रामकृपाल पुत्र स्व. जगरूपन बॉसी थाना क्षेत्र- रमवापुर मिश्र निवासी अकबर अली पुत्र अकरम अली खेसरहा थाना क्षेत्र- पुरनजोत निवासी सोनू पुत्र डेबा इटवा थाना क्षेत्र- बरगदवा निवासी छोटू उर्फ गोपाल पुत्र जोगा यादव डुमरियागंज थाना क्षेत्र- जबजौवा निवासी हमीदुल्लाह पुत्र कल्लू भवानीगंज थाना क्षेत्र- चकचई निवासी मनोज कुमार वर्मा पुत्र बेचनराम वर्मा इटवा थाना क्षेत्र- खानकोट सेमरी निवासी अर्जुन यादव उर्फ प्रमोद कुमार यादव पुत्र ओम प्रकाश यादव उर्फ तहसीलदार यादव पथरा बाजार थाना क्षेत्र- तुर्कोलिया तिवारी निवासी समीर उर्फ ऐश मोहम्मद पुत्र दोस मोहम्मद इन सभी को छह महीने तक सिद्धार्थनगर जिले की सीमा से बाहर रहने का आदेश दिया गया है। नजर रखेगी पुलिस डीएम ने पुलिस को साफ निर्देश दिए हैं कि जिला बदर किए गए सभी लोगों पर कड़ी नजर रखी जाए। अगर आदेश की अवधि में कोई भी व्यक्ति जिले की सीमा में पाया गया, तो उसके खिलाफ तुरंत सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।
https://ift.tt/P9HnTSt
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply