DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

शराब दुकान पर महिलाओं ने की तोड़फोड़, VIDEO:ललितपुर में बोतलें फोड़ी, लाठी-डंडों और ईटों से सामान तोड़ा, सड़क जाम

ललितपुर जिले के ग्राम खितवांस में मंगलवार को 100 से अधिक महिलाओं ने शराब की दुकान बंद कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने अंग्रेजी, देशी और बीयर की दुकानों में तोड़फोड़ की और शराब की बोतलें सड़क पर फेंक दीं। उन्होंने महरौनी-ललितपुर मार्ग पर जाम भी लगा दिया।

यह घटना मंगलवार दोपहर करीब एक बजे कोतवाली महरौनी अंतर्गत ग्राम खितवांस में हुई। महिलाएं हाथों में लाठी-डंडे लेकर मुख्य सड़क पर स्थित सरकारी देशी, अंग्रेजी और बीयर की दुकानों पर पहुंची थीं। महिलाएं इन दुकानों को गांव से हटाने की मांग कर रही थीं। तोड़फोड़ और सड़क जाम की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।


https://ift.tt/lBUcAXw

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *