DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

शराब की दुकान में तोड़फोड़ करने वाले 10 गिरफ्तार:ललितपुर में ग्राम प्रधान के पति भी पकड़े गए, लाखों रुपए का हुआ था नुकसान

ललितपुर जिले के खितवांस गांव में शराब की दुकानों में तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने ग्राम प्रधान पति समेत 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना 3 फरवरी को हुई थी, जब सौ से अधिक महिला-पुरुषों ने शराब की दुकानें बंद कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारियों ने देशी, अंग्रेजी शराब और बीयर की दुकानों में तोड़फोड़ की थी। उन्होंने शराब की बोतलें सड़क पर फेंककर नष्ट कर दी थीं। शराब ठेकेदार रोहित राय और प्रदुंभ दुबे ने अलग-अलग एफआईआर दर्ज कराई थीं। इन एफआईआर में ग्राम प्रधान पति कमलेश झा सहित 21 से अधिक महिला-पुरुषों पर रंगदारी मांगने, दुकान में तोड़फोड़ करने, शराब की बोतलें तोड़कर नुकसान पहुंचाने और सड़क जाम करने का आरोप लगाया गया था। पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक ने आरोपियों को पकड़ने के लिए तीन पुलिस टीमें गठित की थीं। पुलिस ने बुधवार को ग्राम प्रधान पति कमलेश झा, सत्येन्द्र कुमार पुत्र रमाकान्त झां, विनोद पुत्र बुद्दे अहिरवार, सुधीर पुत्र अमान अहिरवार, विक्रम पुत्र गोवर्धन कुशवाहा, गजराज पुत्र प्रेमचन्द्र कुशवाहा, निर्मल पुत्र मनीराम झा, बलराम पुत्र हरीराम कुशवाहा, कमलेश पुत्र हरीराम झा, मुन्ना खा पुत्र बादल खां (सभी निवासी ग्राम खितवास, थाना महरौनी, जिला ललितपुर) और किशोरी पुत्र मनु अहिरवार (निवासी ग्राम सैदपुर, थाना महरौनी, जिला ललितपुर) को गिरफ्तार कर लिया।


https://ift.tt/19b4JUm

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *