DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

शराबियों का विरोध करना दुकनदार को पड़ा भारी, मारपीट:रावतपुर मे शराब पीने से मना करने पर हमला, मुकदमा दर्ज

कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दुकान के पास शराब पीने का विरोध करना एक दुकानदार को भारी पड़ गया। शराब पी रहे युवक ने गाली-गलौज करते हुए दुकानदार से मारपीट कर मौके से फरार हो गए।पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शराबियों क़ो भगाना पड़ा महंगा काकादेव एम-ब्लॉक निवासी राहुल गुप्ता की नमक फैक्ट्री चौराहे पर पान की दुकान है। बीती रात वह रोज की तरह दुकान पर मौजूद थे। इसी दौरान रावतपुर के एकता चौराहे वाली गली में रहने वाला इरफान दुकान के पास शराब पीने लगा।जब उसे वहां शराब पीने से मना किया तो उसने गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट पर उतारू हो गया। जब मैने शोर मचाया तो वह दुकान में आग लगाने और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पहले भी हो चुका है विवाद पीड़ित ने पुलिस को बताया कि पहले भी कई बार दुकान मे शराब पीने से मना करने पर विवाद हो चुका है। इसकी सूचना वह पुलिस को दे चुके हैं। लेकिन पुलिस द्वारा कोई कठोर कार्रवाई न करने पर आए दिन शराबियों का जमावाड़ा लगा रहता है। विरोध करने पर शराबी मारपीट गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देते हैं। आज भी सभी शराब पी रहे थे जिस पर उन्होंने एतराज जताया तो उन्होंने मारपीट कर दी। बोले ऐसीपी ऐसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार ने बताया कि शराब पीने से मना करने पर दो पक्षों me विवाद हुआ था। 112 के माध्यम से सूचना पुलिस क़ो मिली थीं। पुलिस ने घटना कि जाँच पड़ताल की। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर जाँच शुरू कर दी गई है।


https://ift.tt/QxXlMah

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *