DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

शटर गिराते समय कार से कुचला, सड़क पर तड़प-तड़पकर मौत:DM से की थी गबन की शिकायत, भदोही में अधिकार छिनने से गुस्साया प्रधान

भदोही में प्रधान की शिकायत करने वाले व्यक्ति की गाड़ी से रौंदकर हत्या कर दी गई। वह सड़क के किनारे खड़े था तभी कार सवार ने उन्हें टक्कर मारी। फिर गाड़ी बैक करके फरार हो गया। हत्या की ये पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। मृतक क्लिनिक संचालक था। उसने प्रधान की शिकायत डीएम से की थी। पुलिस ने प्रधान समेत 2 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। परिवार वालों के मुताबिक, प्रधान की शिकायत के बाद डीएम ने उसके सभी अधिकार सीज कर दिए थे। इसके बाद से ही प्रधान और उसके परिवार वाले लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे थे। घटना बुधवार देर रात धसकरी गांव की है। अब पूरी घटना विस्तार से… धसकरी गांव के रहने वाले कमलाकांत दुबे गांव में ही ओम पाली क्लिनिक चलाते थे। उन्होंने पिछले दिनों प्रधान मनीष यादव और उनके परिवार के खिलाफ वित्तीय अनियमितताओं व अवैध खनन से संबंधित शिकायत की थी। जांच में गड़बड़ी पाए जाने के बाद डीएम ने बुधवार को प्रधान के सभी वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिए थे। परिजनों के मुताबिक, डीम से शिकायत के बाद प्रधान पक्ष नाराज था। इसी खुन्नस में देर रात कमलाकांत पर हमला कराया गया। वारदात को दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की गई। लेकिन घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी में पूरा घटनाक्रम कैद हो गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सुजीत के पास भी अर्टिगा कार है। आशंका जताई जा रही है कि उसी से रौंदकर कमलाकांत की हत्या की गई है। प्रधान का घर 500 मीटर दूर बेटे विवेक ने बताया कि प्रधान अपने किए गए गबन को छिपाना चाहते हैं। मेरे पिता ने जांच करवाई थी। जिसमें 9.30 लाख रुपए का गबन पाया गया। जिसके बाद ग्राम प्रधान के वित्तीय अधिकार सीज कर दिए गए थे। प्रधान पक्ष के अवैध खनन की सूचना भी मेरे पिता ने कोतवाली भदोही को दी थी। लेकिन भदोही पुलिस ने मेहीलाल को केवल धारा 151 में चालान किया था। इसी घबराहट और खुन्नस में मेरे पिता की हत्या कर दी गई। बुधवार की रात भदोही की ओर से तेज रफ्तार आई अर्टिगा ने पिताजी को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौत हो गई। वह घर से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर क्लिनिक चलाते थे। बुधवार रात क्लिनिक बंद करके घर के लिए निकलने वाले थे। तभी पिता को रौंद दिया गया। घटनास्थल से आरोपी प्रधान का घर मात्र 500 मीटर दूरी पर है। शटर बंद कर घर जाने की कर रहे थे तैयारी घटनास्थल पर मौजूद दूसरे व्यक्ति रामराज यादव, जिनका मकान है। वह मृतक कमलाकांत की क्लिनिक के बगल में ही चक्की चलाते हैं। बताया कि घटना के समय हम दोनों अपना शटर बंद कर रहे थे। तभी अचानक एक सफेद कार आई और कमलाकांत को जोरदार टक्कर मार दी। जब तक हम कुछ समझ पाते, कार बैक हुई और तेजी से भाग गई। हमने तुरंत कमलाकांत को उठाया और उनके परिवार वालों को जानकारी दी। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि धसकरी गांव में बुधवार रात 10:30 बजे तेज रफ्तार कार ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। उसने अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही दम तोड़ दिया था। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज देखे गए, तो मामला हत्या का प्रतीत हुआ। कमलाकांत दुबे ने प्रधान के खिलाफ शिकायत की थी। इससे प्रधान पक्ष नाराज था। आरोपी मेहीलाल और प्रधान को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। ————————————- ये भी पढ़ें… मीनाक्षी शर्मा ने इंस्पेक्टर को पीटा, VIDEO बनाया:धमकाती थी 25 लाख नहीं दिए तो वीडियो पत्नी को भेज दूंगी जालौन में इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय के मौत की गुत्थी उलझती जा रही है। आरोपी महिला कॉन्स्टेबल मीनाक्षी शर्मा ने इंस्पेक्टर का वीडियो बना लिया था। वह उन्हें ब्लैकमेल कर रही थी। एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया, मीनाक्षी और इंस्पेक्टर अरुण के बीच विवाद करीब एक महीने से चल रहा था। पढ़ें पूरी खबर…


https://ift.tt/wA8fHRJ

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *