DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

‘शंकराचार्य ने कुछ कह भी दिया तो राजभर का सत्यानाश’:नेता प्रतिपक्ष ने कहा-योगीजी हमारे प्रधानमंत्री…उनका अपनी वाणी पर नियंत्रण नहीं

उत्तर प्रदेश विधानसभा में विरोधी दल नेता माता प्रसाद पांडेय ने यूपी के मंत्री ओपी राजभर के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को लेकर दिए गए बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। आगरा में उन्होंने कहा-शंकराचार्यजी राजनीति में आएं तो ओपी राजभर उनका स्वागत करें या न करें लेकिन अगर शंकराचार्यजी राजनीति में नहीं, घूम-घूमकर इनके क्षेत्र में कह भी देंगे तो इनका तो सत्यानाश हो जाएगा। उन्होंने ये भी कहा-राजभर को नहीं कहना चाहिए कि वो राजनीति में आएं।
इतना ही नहीं, नेता प्रतिपक्ष ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर भी निशाना साधा। कहा-उनका अपनी वाणी पर नियंत्रण नहीं है। जो चाहते हैं, कह देते हैं। हालांकि इससे पहले नेता प्रतिपक्ष खुद योगी आदित्यनाथ को प्रधानमंत्री कह गए। बयान देते समय वे भूल गए योगी प्रधानमंत्री नहीं, यूपी के मुख्यमंत्री हैं। अब विस्तार से पढ़िये…
शनिवार को यूपी सरकार के मंत्री ओपी राजभर ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती अलीगढ़ में कहा था-अगर उन्हें राजनीति ही करनी है, तो फिर उन्हें खुलकर मैदान में आ जाना चाहिए। उन्हें किसी राजनीतिक दल को जॉइन कर उस पार्टी का झंडा-डंडा लेकर जनता के बीच निकलना चाहिए। रविवार को आगरा में भारतीय गोर्खा परिसंघ के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर आए नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने ओपी राजभर के इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी।
प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा-शंकराचार्य जी राजनीति में आएं तो ओपी राजभर उनका स्वागत करें या न करें लेकिन अगर शंकराचार्यजी राजनीति में नहीं, घूम-घूमकर इनके क्षेत्र कह भी देंगे तो इनका तो सत्यानाश हो जाएगा। राजभरजी को नहीं कहना चाहिए कि वो राजनीति में आएं। वे हमारे शंकराचार्य हैं। सनातन धर्म शंकराचार्यों के आदर्शों पर ही चलता है। सीएम योगी पर भी साधा निशाना
माता प्रसाद पांडेय ने कहा-शंकराचार्य सनातन धर्म के बड़े पुरुष हैं। उन्हीं के नेतृत्व में सनातन धर्म चलता है। उन्हीं के बनाए आदर्शों पर सनातन धर्म आगे बढ़ता है। अगर, उन्होंने योगीजी से पूछ लिया कि आप अपना सनातन बताओ तो गलत नहीं किया। जुबान फिसली या भूले नेता प्रतिपक्ष
प्रेसवार्ता के दौरान विरोध दल नेता माता प्रसाद पांडेय शंकराचार्य के मुद्दे पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दे रहे थे, इसी बीच बोले-योगीजी हमारे प्रधानमंत्री हैं…मैं बहुत कुछ नहीं कहूंगा लेकिन उनका अपनी वाणी पर नियंत्रण नहीं रहता। जो चाहते हैं, कह देते हैं।
प्रयागराज में शंकराचार्य के शिष्यों के साथ हुई घटना पर उन्होंने कहा-जो कुछ हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण है। इस तरह से सरकार के और पुलिस के अधिकारियों को चोटियां पकड़कर पटकना, उनके पीठ पर जूता रखकर दबाना, ये नहीं होना चाहिए था। इसलिए शंकराचार्यजी आहत हैं। पूरे प्रदेश की सड़कें खराब
शनिवार को महोबा में भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत और कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह आपस में भिड़ गए थे। विधायक का आरोप था कि पाइपलाइन के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत न होने पर नाराजगी जताई। कहने लगे कि जिले के 90 प्रतिशत गांवों के लोग मुझसे पूछते हैं। मैं क्या जवाब दूं?
इस पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा-ये समस्या सिर्फ महोबा जिले की नहीं है, पूरे प्रदेश में यही हाल है। सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए। हालांकि ये उनका आपस का मामला है। ये पूंजीपतियों का बजट
माता प्रसाद पांडेय ने केंद्र सरकार के बजट पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है। कहा है-ये बजट गरीबों का बजट नहीं है। ये बजट पूंजीपतियों का बजट है। सिर्फ 20 फीसद लोगों के लिए ही लाभदायी है। शेष लोगों के लिए नहीं।


https://ift.tt/NS3fnlt

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *