DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने ममता बनर्जी के फैसले को बताया सही:बोले- चुनाव आयोग को ही प्रश्न का देना था जवाब, मठ में संतों से की मुलाकात

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने SIR मामले पर अपना बयान दिया है। उन्होंने कहा- बंगाल में ममता बनर्जी नाराज है या कोई नाराज है, हम इस बारे में तो कुछ नहीं कहेंगे, लेकिन हम ये जरूर कहना चाहते हैं कि अगर किसी का वोट काटा जा रहा है या बढ़ाया जा रहा है तो वो तर्कसंगत होना चाहिए। इससे जो अपना चुनाव आयोग है, उसकी निष्पक्षता पर प्रश्न चिन्ह लगता है। इसलिए चुनाव आयोग को निष्पक्ष होना चाहिए और अगर कहीं से कोई शिकायत की जा रही है, तो उस पर पूरा ध्यान देकर के तत्काल समस्या को दूर करना चाहिए। चुनाव आयोग को रहना चाहिए निष्पक्ष
शंकराचार्य ने कहा – अगर चुनाव आयोग निष्पक्ष नहीं दिखाई देगा तो लोगों को लोकतंत्र के प्रति अश्रद्धा हो जाएगी। सुप्रीम कोर्ट में ममता बनर्जी जा रही ठीक है। जिसको शिकायत होगी वो आगे तो जाएगा ही। पहले तो वो जैसा हमने सुना है कि चुनाव आयोग ही गई थी। जब वहां पर सुनवाई नहीं हुई तब उनको सुप्रीम कोर्ट जाना। तो यह परिस्थिति क्यों आई? चुनाव आयोग को चाहिए था कि अगर उनकी कोई शिकायत थी तो उसको संतुष्ट करते, लेकिन संतुष्ट नहीं कर पाया तभी तो आगे गई और अगर उनकी बात में बल ना होता तो वो सुप्रीम कोर्ट ना जाती। उसको केवल राजनीतिक रूप से लड़ती लेकिन वो सुप्रीम कोर्ट है। इसका मतलब उनके पास कुछ तथ्य है, जो सुप्रीम कोर्ट को बता के निर्देश कराना चाहती हैं। लोकतंत्र में चर्चा जरूर होनी चाहिए
शंकराचार्य ने कहा – हमारा यह कहना है कि चुनाव आयोग को कम से कम पूरी तरह से निष्पक्ष दिखना चाहिए। अन्यथा लोकतंत्र में लोगों की चर्चा बहुत कमजोर हो जाएगी जो कि भारत देश के लिए और हमारे स्थापित लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है।


https://ift.tt/RB1toil

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *