DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

व्यापारियों को मिक्स लैंड यूज, TOD योजनाओं की जानकारी दी:उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की पहल पर व्यापारियों के लिए कार्यशाला

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की पहल पर राजधानी में व्यापारियों के लिए एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया।इस कार्यशाला का मुख्य विषय मिक्स लैंड यूज और ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट (टीओडी) योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान करना था।कार्यक्रम शनिवार को मुंशी पुलिया स्थित उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद के प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य व्यापारियों और नागरिकों को इन नई योजनाओं के प्रति जागरूक करना और उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यशाला में आवास विकास परिषद के मुख्य वास्तुविद नियोजक संजीव कश्यप, प्रशिक्षण केंद्र के निदेशक अजय कुमार मित्तल,वास्तुविद नियोजक श्रीमती ज्योति कटियार और आलोक कुमार वर्मा ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों ने नई भवन उपविधि, मॉडल भवन निर्माण एवं विकास उपविधि तथा मॉडल जोनिंग रेगुलेशन 2025 के प्रावधानों को सरल भाषा में समझाया और व्यापारियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। व्यावसायिक गतिविधियों की अनुमति है संजीव कश्यप ने बताया कि मिक्स लैंड यूज योजना के तहत 24 मीटर तक चौड़ी सड़कों पर तथा टीओडी योजना में 12 मीटर तक की सड़कों पर जोनिंग के अनुसार व्यावसायिक गतिविधियों की अनुमति है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि चार प्लॉटों को मिलाकर आवासीय और व्यावसायिक उपयोग किया जा सकता है,लेकिन इसके लिए परिषद से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा। अधिकारियों ने नई उपविधि 2025 के तहत भूखंडों के लिए सेटबैक नियमों की जानकारी दी। इसके अनुसार,100 से 300 वर्गमीटर के भूखंड पर तीन मीटर फ्रंट सेटबैक तथा 300 से 1000 वर्गमीटर तक के प्लॉट पर चारों ओर सेटबैक अनिवार्य होगा। हालांकि,300 वर्गमीटर तक के भूखंडों पर साइड सेटबैक की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है। साथ ही,प्रत्येक 100 वर्गमीटर निर्माण पर एक कार पार्किंग सुनिश्चित करना आवश्यक होगा। पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील की कार्यशाला में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता भी उपस्थित रहे। उन्होंने व्यापारियों से भवन निर्माण के समय पार्किंग व्यवस्था अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने की अपील की। गुप्ता ने कहा कि संगठन का प्रयास है कि व्यापारी इन योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाकर अपने व्यापार को सुचारू रूप से संचालित करें,जिससे शहर का सुनियोजित विकास हो सके।


https://ift.tt/mPeToE1

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *