देवरिया के एसपी रहते हुए अमिताभ ठाकुर ने अपनी पत्नी नूतन ठाकुर के नाम पर औद्योगिक क्षेत्र में साल- 1999 में एक प्लॉट अलॉट कराया था। यह अलॉटमेंट नूतन इंडस्ट्रीज के नाम पर हुआ था। लेकिन, 3 साल तक एक ईंट नहीं रखी गई। फिर सितंबर, 2002 में नूतन ठाकुर ने इस जमीन की लीज डीड शराब और कंस्ट्रक्शन कारोबारी संजय प्रताप सिंह को ट्रांसफर कर दी। दैनिक भास्कर की टीम मौके पर पहुंची। वह प्लॉट देखा, जिसके मामले में पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर को गिरफ्तार किया गया है। अभी प्लॉट पर क्या बना है? कितने रुपए में लिया गया था? कागजों में क्या हेराफेरी हुई? इस मामले में अमिताभ ठाकुर को क्या सजा हो सकती है? पढ़िए पूरी रिपोर्ट… 6 हजार स्क्वायर फीट का यह प्लॉट देवरिया शहर से लगे औद्योगिक क्षेत्र में है। यह B-2 श्रेणी का है। यहां कोई उद्योग नहीं लगा है। अभी यहां पर श्रीनेत शांडिल्य कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड का ऑफिस है। कुछ हिस्सों में लोहे के बीम बनाने का काम होता है। यह दफ्तर संजय प्रताप सिंह का है। संजय देवरिया के शराब और कंस्ट्रक्शन के बड़े कारोबारियों में शामिल हैं। जब हम वहां पहुंचे, तो हमें अंदर जाने से रोक दिया गया। वहां सुरक्षा में तैनात गार्ड ने कारोबारी संजय प्रताप सिंह से बात कराई। उन्होंने कहा कि यह प्लॉट हमने उद्योग विभाग से लिया है। कोई विवाद नहीं है। एसपी रहते अलॉट हुआ था प्लॉट
औद्योगिक क्षेत्र में ये प्लॉट 1999 में अलॉट हो रहे थे। उस समय अमिताभ ठाकुर देवरिया के एसपी थे। प्लॉट उनकी पत्नी नूतन ठाकुर के नाम पर अलॉट हुआ था। इसके बदले 3 लाख रुपए चुकाए गए थे। 99 साल की लीज थी। 3 साल तक ऐसे ही पड़ा रहा। फिर यह संजय प्रताप सिंह को ट्रांसफर हो गया। गड़बड़ी कहां हुई?
प्लॉट अलॉटमेंट में फर्जी दस्तावेज और झूठे नाम-पते का इस्तेमाल किया गया था। पुलिस के मुताबिक, नूतन ठाकुर ने कागजों में अपना नाम नूतन देवी बताया। ,वहीं पति के रूप में अमिताभ का नाम कुछ जगहों पर अभिजात और अभिताप ठाकुर लिखा है। पता- ग्राम खैरा, जिला सीतामढ़ी, बिहार के नाम दिया गया है। जो आवेदन पत्र, शपथ पत्र, ट्रेजरी चालान और ट्रांसफर डीड तैयार कराए गए हैं, उसमें ये नाम-पते हैं। 3 महीने पहले एफआईआर हुई
लखनऊ के तालकटोरा में रहने वाले संजय शर्मा ने 3 महीने पहले इसकी शिकायत की थी। इसमें कहा था- नूतन ठाकुर ने फर्जी दस्तावेज में अपना नाम नूतन देवी और पति अमिताभ ठाकुर के नाम की जगह अभिजात ठाकुर/अभिताप ठाकुर लिखवाया। पता ग्राम खैरा, जिला सीतामढ़ी, बिहार लिखवाया। इसके आधार पर शपथपत्र, बैंक के कागज और ट्रांसफर डीड जैसे दस्तावेज बनवाकर विभागों को गुमराह किया। इस मामले में 3 महीने पहले लखनऊ में अमिताभ के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। जांच के लिए लखनऊ पुलिस ने SIT बनाई। पुलिस के मुताबिक, SIT ने देवरिया और बिहार में रिकॉर्ड की जांच की। गवाहों से पूछताछ और दस्तावेजों की पुष्टि की। केस को देवरिया ट्रांसफर कर दिया गया। इस मामले में पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर और उनकी पत्नी नूतन ठाकुर को आरोपी बनाया गया है। पर्याप्त सबूत मिलने के बाद अमिताभ ठाकुर को गिरफ्तार किया गया। क्या हो सकती सजा डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र बताते हैं- ————————-
ये खबर भी पढ़ें… पूर्व IG को धकेलते हुए कोर्ट ले गई पुलिस, पत्नी बोलीं- दिल्ली जाते वक्त आधी रात ट्रेन से उठाया यूपी के पूर्व IG अमिताभ ठाकुर को ट्रेन से उठा लिया गया। वह दिल्ली जा रहे थे। शाहजहांपुर में सादे कपड़ों में आधी रात कुछ लोग ट्रेन में घुसे और उन्हें अपने साथ ले गए। पहले खबर आई कि अमिताभ ठाकुर को किडनैप किया गया है।पूरी खबर पढ़ें…
https://ift.tt/4btS9DJ
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply