DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

“वोट चोर, गद्दी छोड़” महारैली के लिए कांग्रेसी दिल्ली रवाना:बस, कार एवं ट्रेन के माध्यम से दिल्ली रैली के लिए अयोध्या से कूच किया

कांग्रेस पार्टी द्वारा 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली “वोट चोर, गद्दी छोड़” महारैली में शामिल होने के लिए अयोध्या जनपद के सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता आज दिल्ली के लिए रवाना हुए। कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष चेत नारायण सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता बस, कार एवं ट्रेन के माध्यम से दिल्ली रैली की के लिए रवाना हुए। साजिशों को कांग्रेस पार्टी कभी सफल नहीं होने देगी जिलाअध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली में होने वाली इस महारैली से भारतीय जनता पार्टी में बौखलाहट है। इसी वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह लगातार हताशा और घबराहट भरे बयान दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा की देश को बांटने वाली साजिशों को कांग्रेस पार्टी कभी सफल नहीं होने देगी। सत्ता में आने के बाद भाजपा ने देश को कमजोर किया है और जनहित की नीतियों के बजाय अपने चहेते उद्योगपतियों के हित में फैसले किए हैं। साथ ही भाजपा सरकार जल्दबाजी में एसआईआर लागू कर आम जनता को मताधिकार से वंचित करना चाहती है। लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई सड़क से संसद तक महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई सड़क से संसद तक लड़ेगी। भाजपा सरकार ने चुनावी प्रक्रिया और संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का काम किया है, जिसे देश की जनता अब बर्दाश्त नहीं करेगी। 14 दिसंबर की महारैली भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनआक्रोश का प्रतीक बनेगी और यह स्पष्ट संदेश देगी कि देश की जनता कांग्रेस के साथ खड़ी है। रैली में शामिल होने के लिए कांग्रेस का हर कार्यकर्ता उत्साहित
इस अवसर पर जिला कांग्रेस प्रवक्ता शीतला पाठक ने बताया कि कांग्रेस पार्टी की यह महारैली भाजपा सरकार के पतन का कारण बनेगी। उन्होंने कहा कि 14 दिसंबर की रैली में शामिल होने के लिए कांग्रेस का हर कार्यकर्ता उत्साहित है और लोकतंत्र व संविधान की रक्षा के लिए पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगा। इस मौके पर प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा, पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा, राम अवध पासी, करण त्रिपाठी सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुरेंद्र प्रताप सिंह सैनिक, विकास मिश्रा, विजयपाल सिंह, जे.बी. सिंह, भगवान बहादुर शुक्ला, अनिल तिवारी, राजकुमार पांडे, नाजिश फातिमा, अवनीश तिवारी, नसीम जरा, शालिग्राम यादव, रणधीर सिंह, हृदय राम मिश्रा, भारत वर्मा, राज प्रताप सिंह, धीरेंद्र उपाध्याय, रमाशंकर तिवारी, आशुतोष सैंडल, राम सागर रावत, अमितेश दुबे, रामकिशोर वर्मा, राजेंद्र प्रसाद रावत, आशीष गुप्ता, हरे कृष्णा गुप्ता, मोबीन अहमद, संतोष तिवारी, विनीत कुमार सिंह, रणजीत सिंह, जगजीवन प्रसाद, रामचरित्र वर्मा, आशीष कुमार यादव, मोहम्मद आमिर, तैयब खान, फरीद अहमद, बृजेश रावत, उमेश उपाध्याय, आशीष यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


https://ift.tt/ysMdqSc

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *