गाजियाबाद के नाहल गांव में BLO बनकर मतदाता सूची से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। यह आरोप गाजियाबाद के सपा जिलाध्यक्ष और अन्य नेताओं ने लगाया। जिसमें कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता गलत तरह से वोट कटवाने पहुंचे हैं, इस मामले में सपा नेताओं ने सपा मुखिया अखिलेश यादव को भी अवगत कराया। जिसमें डीएम से शिकायत करने की बात कही।
बीएलओ से जुड़े बताए नाहल गांव धौलाना विधानसभा में आता है, दो पुरुष और एक महिला गांव में पहुंचकर स्वयं को BLO से जुड़ा बताते हुए ग्रामीणों से फॉर्म संख्या-7 लेकर हस्ताक्षर कराने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन नाहल गांव की BLO सुनीता ने उनकी गतिविधियों पर संदेह जताते हुए उन्हें पहचान लिया और फर्जी होने की आशंका व्यक्त की।
जहां गांव के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला प्रशासन का बताया। जहां तीनों लोगों के पास से फर्जी कागजात बरामद हुए। पूछताछ में उन्होंने खुद को भाजपा पार्टी से मंत्रिमंडल से जुड़ा बताया। सपा नेता गांव पहुंचे घटना की सूचना मिलते ही समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष फैसल हुसैन, महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव और सपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। पार्टी नेताओं ने पुलिस प्रशासन से वार्ता कर निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की। मौके पर नायब तहसीलदार, लेखपाल और मसूरी पुलिस भी मौके पर मौजूद रही।
सपा जिला अध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष ने कहा वोटों को गलत तरह से कटवाने का प्रयास किया जा रहा है, किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह मामला डीएम को भी बताया जाएगा।
https://ift.tt/z4SRNKH
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply