फेमस वेब सीरीज ‘फर्जी’ और ‘द फैमिली मैन’ के को-एक्टर को ड्रग्स तस्करी में अरेस्ट किया गया है। यूपी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (UP ANTF) ने उसे मुंबई से अरेस्ट किया। UP ANTF की आगरा यूनिट के अनुसार, तस्करों के खातों से एक्टर के खाते में कई बार पैसे ट्रांसफर किए गए थे। जांच के बाद पता चला कि आरोपी कई बार आगरा में ड्रग्स सप्लाई करने खुद आ चुका है। इसके बाद पुलिस ने सर्विलांस पर उसका लोकेशन ट्रेस किया। फिर मुंबई पुलिस की सहायता से 11 दिसंबर को अरेस्ट कर लिया गया। एक्टर की पहचान, मान सिंह के रूप में हुई है। मुंबई पुलिस के सहयोग से एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स अरेस्ट कर आगरा लाई मुंबई पुलिस की सहायता से एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने एक्टर मान सिंह को अरेस्ट किया और फिर उसे आगरा लेकर लाई। पूछताछ में मान सिंह ने बताया- मैं मूल रूप से दिल्ली के राजौरी गार्डन का रहने वाला हूं। साल 2008 में मुंबई चला गया था। यहां फिल्मों में काम पाने की कोशिश करने लगा। इस दौरान मैंने कई फिल्मों और वेब सीरीज में छोटे-छोटे रोल किए। इसी दौरान मेरी मुलाकात एक व्यक्ति से हुई। उसके कहने पर नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल हो गया। मैं अपने साथी के साथ मिलकर काम करता था। कई बार एमडीएमए आदि आगरा में एक अन्य व्यक्ति तक पहुंचाए थे। कैसे पुलिस पहुंची एक्टर तक? टास्क फोर्स के एसपी चक्रेश मिश्रा ने बताया- 3 अक्टूबर 2024 को हेरोइन तस्करी के मामले में शैलेंद्र कुमार और हरिओम धाकरे को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में नई दिल्ली के शैलेंद्र राणा के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज है। जांच के दौरान आरोपियों के बैंक खातों से मान सिंह के खाते में रुपए ट्रांसफर होने की जानकारी सामने आई। जांच में यह भी सामने आया है कि मान सिंह कई बार आगरा आकर हेरोइन की सप्लाई कर चुका है। इसके बाद उसकी संलिप्तता की जांच गंभीरता से की गई और उसे अरेस्ट कर लिया गया। ————- ये भी पढ़ें- मौत से पहले बोली- मेरे प्यार को कुछ हुआ तो…VIDEO, जिंदा रहूंगी तो उसी के साथ कानपुर में मौत से पहले का गर्लफ्रेंड का वीडियो सामने आया है। इसमें वह कह रही कि मेरा बॉयफ्रेंड और उसके घर वाले बेकसूर हैं। इन पर कोई कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। अगर मैं जिंदा रही तो अपने प्यार के साथ ही रहूंगी। मेरे कोई मम्मी-पापा नहीं हैं। पढ़िए पूरी खबर…
https://ift.tt/uT97bqi
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply