DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

वेटलैंड डे पर सीजी सिटी अर्बन वेटलैंड में जागरूकता कार्यक्रम:बर्ड वॉचिंग, क्विज, पेंटिंग और फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन

वेटलैंड-डे के मौके पर लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने सीजी सिटी अर्बन वेटलैंड में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और युवाओं को पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान बर्ड वॉचिंग, स्वच्छता अभियान, क्विज कॉन्टेस्ट, पेंटिंग और फोटोग्राफी प्रतियोगिता कराई गई। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि चक गंजरिया स्थित सीजी सिटी में इकाना क्रिकेट स्टेडियम के पीछे करीब 37 एकड़ क्षेत्र में अर्बन वेटलैंड विकसित किया गया है। यह वेटलैंड लखनऊ में ईको-टूरिज्म का एक प्रमुख केंद्र बन गया है। यहां स्वदेशी और विदेशी पक्षियों की कई प्रजातियां देखने को मिल रही हैं, जिससे शहर की जैव विविधता को बढ़ावा मिला है। उन्होंने बताया कि 3 फरवरी 2026 को आयोजित इस एक दिवसीय कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चे और युवा शामिल हुए। प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। पेंटिंग और फोटोग्राफी प्रतियोगिता में चुनी गई रचनाओं को वॉल पर प्रदर्शित किया गया, जबकि विजेताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शहर के जाने-माने पर्यावरणविद भी मौजूद रहे। उन्होंने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और पक्षियों के महत्व के बारे में जानकारी दी। बर्ड वॉचिंग में दिखा पक्षियों का दीदार वेटलैंड में पर्यटकों की सुविधा के लिए बर्ड वॉचिंग हाइड, वॉच टावर और व्यूइंग डेक बनाए गए हैं। बर्ड वॉचिंग कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने दूरबीन की मदद से विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों को करीब से देखा। सोवेनियर शॉप का उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान सीजी सिटी अर्बन वेटलैंड के पास टर्टल सर्वाइवल एलायंस (टीएसए) द्वारा निर्मित सोवेनियर शॉप का उद्घाटन भी किया गया। साथ ही वेटलैंड का लोगो और कॉफी टेबल बुक भी लॉन्च की गई।


https://ift.tt/qWAKnIt

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *