विश्व हिंदू परिषद रविवार को मथुरा में शौर्य यात्रा निकाल रहा है। मसानी स्थित वेद मंदिर से शुरू हुई यह शौर्य यात्रा शहर में 5 किलोमीटर घूमी। इस शौर्य यात्रा का शुभारंभ प्रसिद्ध कथा वाचक देवकी नंदन महाराज ने किया। शहर के विभिन्न मार्गों से होकर निकली यात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। वेद मंदिर से शुरू हुई यात्रा विहिप पदाधिकारियों ने शौर्य यात्रा मसानी क्षेत्र स्थित वेद मंदिर से शुरू की। यहां कथा वाचक देवकी नंदन महाराज ने यात्रा की शुरुआत की। यात्रा के शुरू होने से पहले एक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें हिंदूवादी नेताओं ने अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद मथुरा में श्री कृष्ण जन्मस्थान पर भव्य मंदिर निर्माण का संकल्प लिया।
https://ift.tt/GbOgtep
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply