DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

विशेष रोल ऑब्जर्वर IAS कुनाल बस्ती पहुंचे:भदेश्वर नाथ गांव में मतदान केंद्रों को देखा, SIR की कर रहे निगरानी

चुनाव आयोग द्वारा विशेष पुनरीक्षण (SIR) की प्रभावी निगरानी के लिए नियुक्त विशेष रोल ऑब्जर्वर, आईएएस कुनाल ने शनिवार को बस्ती का दौरा किया। उन्होंने सदर विधानसभा क्षेत्र के भदेश्वर नाथ गांव स्थित मतदान केंद्र का स्थलीय निरीक्षण कर मतदाता सूची से जुड़े कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची की शुद्धता, पारदर्शिता और समयबद्ध अद्यतन सुनिश्चित करना था। विशेष रोल ऑब्जर्वर ने बूथ पर तैनात बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) और संबंधित कर्मचारियों से मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने, त्रुटि सुधारने तथा नाम विलोपन की प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अभिलेखों का अवलोकन कर यह भी सुनिश्चित किया कि घर-घर सत्यापन का कार्य नियमानुसार किया जा रहा है या नहीं। इस दौरान उन्होंने मतदाता जागरूकता से संबंधित प्रयासों पर भी विशेष जोर दिया। निरीक्षण के उपरांत विशेष रोल ऑब्जर्वर भदेश्वर नाथ गांव में मतदाताओं के घर पहुंचे और उनसे सीधे संवाद किया। उन्होंने मतदाताओं से सूची में उनके नाम, पता और आयु जैसे विवरणों की पुष्टि कराई। किसी भी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर उन्होंने तत्काल सुधार के निर्देश दिए। ऑब्जर्वर ने इस बात पर जोर दिया कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए एक शुद्ध मतदाता सूची अत्यंत आवश्यक है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। दौरे के समय अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान, मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती और उपजिलाधिकारी सदर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने विशेष रोल ऑब्जर्वर को जनपद में चल रहे विशेष पुनरीक्षण अभियान की प्रगति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि आयोग के निर्देशों के अनुरूप सभी बूथों पर कार्य तेजी से किया जा रहा है।विशेष रोल ऑब्जर्वर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे और अपात्र नामों को नियमानुसार हटाया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि आमजन की शिकायतों का त्वरित निस्तारण कर उनमें विश्वास बहाली सुनिश्चित की जानी चाहिए।


https://ift.tt/SuNxV2m

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *