गोरखपुर के बेलीपार थाना क्षेत्र में युवक की तिलक तो चढ़ी लेकिन शादी से पहले मौत हो गई। मौत तब हुई जब युवक अपनी शादी की कार्ड बांट कर घर लौट रहा था।
खबर को पढ़िए विस्तार से… बेलीपार थाना क्षेत्र के नौसढ़ एकला बंधे के पास फोर लेन पर एक सड़क दुर्घटना में 25 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। मृतक की पहचान बेलीपार थाना क्षेत्र के बेतऊंआ उर्फ चनऊ निवासी नरेंद्र विश्वकर्मा पुत्र जयगोविंद विश्वकर्मा के रूप में हुई है। वह अपनी शादी के कार्ड बांटकर घर लौट रहा था। घटना की जानकारी तब हुई जब एक ग्रामीण ने आवाज सुनकर मौके पर पहुंचकर शोर मचाया, जिसके बाद कई लोग इकट्ठा हो गए। तत्काल बेलीपार पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 25 जनवरी को तिलक चढ़ा, 12 फरवरी को थी शादी नरेंद्र विश्वकर्मा पांच भाइयों में सबसे बड़ा था और एक होम्योपैथिक अस्पताल में काम करता था। उसकी शादी 12 फरवरी को होनी थी और 25 जनवरी को उसका तिलक चढ़ चुका था। उसके पिता जयगोविंद विश्वकर्मा पीआरडी में गार्ड के पद पर कार्यरत हैं। इस दुखद घटना से परिवार और पूरे गांव में शोक का माहौल है। बेलीपार थानाध्यक्ष विशाल सिंह ने बताया ‘’दुर्घटना के बाद घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया गया है। उन्होने बताय दुर्घटना किस वाहन से हुई जांच की जा रही है। परिजनों को भी सूचित किया गया ‘’
https://ift.tt/C8TKhug
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply