अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने मोहल्ले के ही रहने वाले युवक पर मानसिक उत्पीड़न और ब्लैकमेल करने के गंभीर आरोप लगाया हैं। पीड़िता ने अपनी आपबीती बताते हुए एक वीडियो वायरल किया है। जिसमें उसने खुद को असुरक्षित बताते हुए पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। महिला का कहना है कि करीब 15 दिन पहले दोनों पक्षों के बीच आपसी फैसला हो चुका था। इसके बावजूद युवक लगातार उसे परेशान कर रहा है। ब्लैकमेल करने का प्रयास कर रहा है। वह कई दिनों से नई-नई आईडी बनाकर लगातार मैसेज भेजकर उसे परेशान कर रहा है। पीड़िता का आरोप है कि जब इस मामले की शिकायत करने उसके ससुराल पक्ष के लोग साहिल के घर पहुंचे तो वहां युवक ने उसके पति और जेठ के साथ बेरहमी से मारपीट की। युवती का कहना है कि लगातार हो रहे मानसिक दबाव और धमकियों के चलते वह बेहद डरी हुई है। उसे किसी भी समय नुकसान पहुंचाया जा सकता है। पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से इस पूरे मामले में सख्त कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। वीडियो के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
https://ift.tt/N4hvJ6T
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply