DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:सीतापुर में दो साल पहले प्रेम विवाह के बाद फंदे से झूली, पुलिस जांच में जुटी

सीतापुर के रामकोट कस्बे में शनिवार देर रात एक विवाहिता द्वारा कमरे के अंदर साड़ी के फंदे से लटककर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। रामकोट कस्बा निवासी धर्मेश ने करीब दो वर्ष पूर्व अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से दोनों पति-पत्नी अपने घर पर ही रह रहे थे। देर रात धर्मेश की पत्नी सोनम (25) ने अज्ञात कारणों के चलते कमरे के अंदर साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को शक हुआ। दरवाजा खोलने पर सोनम को फंदे से लटका देख परिवार के लोग बदहवास हो गए। घटना की सूचना मिलते ही रात में ही रामकोट थाना प्रभारी निरीक्षक पीयूष सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस पारिवारिक स्थिति, आपसी संबंधों और अन्य पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद कस्बे में चर्चा का माहौल बना हुआ है। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक पीयूष सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। विवाहिता के मायके पक्ष की ओर से अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और यदि किसी प्रकार की तहरीर या शिकायत मिलती है तो उसके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।


https://ift.tt/HsTVuXA

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *