एटा के बागवाला थाना क्षेत्र के भगवंतपुर गांव में रविवार देर रात 25 वर्षीय विवाहिता चांदनी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए ससुराल पक्ष पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतका के मायके पक्ष की लिखित शिकायत के आधार पर पति विनय, ससुर योगेंद्र, सास सुमन, और देवर विवेक व सर्वेश के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इन सभी ने चांदनी के गले में दुपट्टा डालकर उसकी गला घोंटकर हत्या की है। मृतका चांदनी मूल रूप से भोगांव थाना क्षेत्र के दलपतपुर की रहने वाली थी। उसका विवाह लगभग ढाई वर्ष पूर्व भगवंतपुर निवासी विनय से हुआ था। विनय मलावन स्थित एक प्लांट में लोडर गाड़ी चलाता है।चांदनी के परिजनों के अनुसार, उसका भाई रविवार को ही उसे मायके से वापस ससुराल छोड़कर गया था। उसी रविवार देर रात चांदनी अपने कमरे में पंखे से लटकती हुई पाई गई। मृतका के भाई बंटू ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया है कि उनकी बहन ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उनके बहनोई, सास, ससुर और देवरों ने मिलकर उसकी हत्या की है। उन्होंने ससुराल पक्ष पर चांदनी के साथ दहेज की खातिर आए दिन मारपीट और प्रताड़ना का भी आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कमरे का निरीक्षण किया। पुलिस ने घटनास्थल से फंदे, कमरे की स्थिति और दरवाजे पर लगे निशानों सहित सभी आवश्यक साक्ष्य सुरक्षित किए हैं।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
https://ift.tt/DeOXmV0
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply