संघ शताब्दी वर्ष के अवसर पर “पंच परिवर्तन, एक राष्ट्रीय चेतना” के संदेश के साथ विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन शनिवार 7 फरवरी 2026 को चौधरी चरण सिंह पार्क, कचहरी के पास, मेरठ में भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति, विजयनगर के तत्वावधान में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की। सम्मेलन के मुख्य वक्ता कृपाशंकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संयुक्त क्षेत्र प्रचार प्रमुख, ने अपने संबोधन में संघ द्वारा दिए गए पंच परिवर्तन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समाज के पूर्ण विकास के लिए सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, स्वदेशी, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक कर्तव्य को अपनाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जाति और भेदभाव से ऊपर उठकर समाज को एकजुट करना जरूरी है। परिवार को संस्कारों की पहली पाठशाला बताते हुए उन्होंने स्वदेशी अपनाने और पर्यावरण संरक्षण पर भी जोर दिया। साथ ही नागरिकों से अपने अधिकारों के साथ कर्तव्यों के पालन का आह्वान किया। इसके बाद सुरेंद्र प्रांत प्रचार प्रमुख, आरएसएस मेरठ ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्षों की यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संघ ने समाज सेवा, शिक्षा, आपदा प्रबंधन, संस्कार और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में लगातार कार्य किया है। मुख्य अतिथि स्वामी कनक प्रभानन्द सरस्वती महाराज पीठाधीश्वर, श्री गुरु तीर्थ पीठ, मेरठ ने कहा कि हिंदुत्व केवल विचार नहीं, बल्कि जीवन पद्धति है। उन्होंने समाज से सनातन संस्कृति और मूल्यों को अपनाने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने कहा की जो व्यक्ति राष्ट्र को सेवा मानता है उसका साथ दीजिए और जो राष्ट्र को भोग मानता है उसको त्याग दीजिए। कार्यक्रम में समिति की ओर से इन्द्र गर्ग (अध्यक्ष), मनोज सिंघल (सचिव), प्रवीन त्यागी (कोषाध्यक्ष), संजीव रस्तोगी (संयोजक) और केशव बंधु ने सम्मेलन को सफल बनाने में सहयोग देने वालों का आभार जताया और भविष्य में ऐसे आयोजनों को जारी रखने की बात कही।
https://ift.tt/GtVjH4f
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply