संभल के थाना ऐंचौड़ा कम्बोह गांव स्थित श्रीकल्कि धाम में कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम् ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोसने से वे और शक्तिशाली हो रहे हैं। कल्कि पीठाधीश्वर ने यह भी कहा कि मुगलों की भारत में कोई विरासत नहीं है, उन्होंने हमारी विरासत पर कब्जा किया था। आचार्य कृष्णम् ने कहा, “नरेंद्र मोदी को जितनी गाली दोगे और जितना कोसोगे, सत्ता आपसे उतनी ही दूर जाएगी। देश की जनता नरेंद्र मोदी के साथ है।” उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी ने मोदी को कोसना बंद नहीं किया, तो उनका हश्र कल्पना से परे होगा। उन्होंने भगवान से विपक्ष को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना भी की। उन्होंने देश के खिलाफ साजिशों पर भी बात की। आचार्य कृष्णम् ने कहा, “देश के खिलाफ साजिश करोगे तो सर्विलांस पर तो आओगे। देश की सुरक्षा करना सरकार का दायित्व है।” उन्होंने जोर दिया कि किसी भी देश प्रेमी को इस फैसले से शिकायत नहीं है, बल्कि उन्हीं को शिकायत है जो देश के खिलाफ षड्यंत्र कर रहे हैं। आचार्य कृष्णम् ने विपक्ष पर देश के खिलाफ साजिश में संलिप्त होने का आरोप लगाया। उन्होंने सरकार से ऐसे तत्वों का पर्दाफाश करने की मांग की। उन्होंने स्पष्ट किया कि राष्ट्र की सुरक्षा और सनातन की संस्कृति पर कोई समझौता नहीं किया जा सकता। मुगलों की विरासत पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी कोई विरासत नहीं थी, उन्होंने हमारी विरासत पर कब्जा किया और हमारी संस्कृति से खिलवाड़ किया। आचार्य कृष्णम् ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत का गौरव बताया और कहा कि उन्होंने भारत को गौरवांवित करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि 140 करोड़ जनता और विश्व भर में वेदों, उपनिषदों, गीता, रामायण, राम-कृष्ण भगवान को मानने वाले तथा श्रीकल्कि अवतार की प्रतीक्षा करने वाले लोग नरेंद्र मोदी को रोज आशीर्वाद देते हैं। उन्होंने इसे भारत का सौभाग्य बताया कि उन्हें नरेंद्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री मिला है, जबकि देश के खिलाफ बयानबाजी करने वाला विपक्ष लोकतंत्र का दुर्भाग्य है। किसी की कोई हैसियत नहीं जो भारत को घेर सके, भारत को घेरने के दिन चले गए। भारत विश्व की सबसे बड़ी महाशक्ति बनने की दिशा में जा रहा है। इसलिए भारत को घेरने का ख्वाब छोड़ दें। अमेरिका हो या फिर चीन यह पाकिस्तान भारत किसी से नहीं डरता।
https://ift.tt/kCboTzg
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply