DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

विधायक ने बजट को विकसित भारत 2047 का निर्णायक बताया:सोनभद्र में भूपेश चौबे बोले- कैंसर की 17 और 7 गंभीर बीमारियों की दवाएं सस्ती हुईं

केंद्रीय बजट को लेकर भाजपा जिला कार्यालय राबर्ट्सगंज में एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इसमें सदर विधायक भूपेश चौबे ने बजट को ‘विकसित भारत 2047’ की दिशा में एक निर्णायक कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट गरीब, किसान, युवा, महिला, श्रमिक और मध्यम वर्ग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। विधायक चौबे ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 का कुल बजट 53 लाख करोड़ रुपये है। इसमें 12.2 लाख करोड़ रुपये का पूंजीगत व्यय प्रस्तावित है। सरकार ने राजकोषीय घाटे को 4.3 प्रतिशत तक सीमित रखने का लक्ष्य रखा है। शिक्षा क्षेत्र के लिए बजट में 1,39,289 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके तहत औद्योगिक और लॉजिस्टिक कॉरिडोर के आसपास यूनिवर्सिटी टाउनशिप विकसित की जाएंगी। साथ ही, विज्ञान, तकनीक, इंजीनियरिंग और गणित (STEM) क्षेत्रों में बालिकाओं के लिए छात्रावास बनाए जाएंगे। स्वास्थ्य क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं। जिला अस्पतालों में इमरजेंसी और ट्रॉमा केयर सुविधाओं का 50 प्रतिशत विस्तार होगा। इसके अतिरिक्त, 3 नए एम्स, 5 क्षेत्रीय मेडिकल हब और 1000 निजी मेडिकल कॉलेजों में ट्रॉमा सेंटर स्थापित किए जाएंगे। 15 लाख केयरगिवर्स के प्रशिक्षण का भी प्रावधान है। कैंसर की 17 और 7 गंभीर बीमारियों की दवाओं पर से टैक्स हटाकर उन्हें सस्ता किया गया है। नारी सशक्तिकरण के अंतर्गत हर जिले में बालिका छात्रावास बनाने की योजना है। 5 लाख ‘लखपति दीदी’ बनाने का लक्ष्य रखा गया है और महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाएं लागू की गई हैं। गरीबी उन्मूलन के लिए ‘विकसित भारत ग्राम योजना’ में 1.51 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए 54,916.70 करोड़ रुपये का प्रावधान है। शहरी और ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत श्रमिकों, गिग वर्कर्स और घरेलू कामगारों के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। प्रेस वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष नंद लाल, अनूप तिवारी, बृजेश श्रीवास्तव सहित कई अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।


https://ift.tt/eqsZGJH

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *