उत्तर प्रदेश विधानमंडल का शीतकालीन सत्र शुक्रवार से शुरू होगा। 24 दिसंबर तक चलने वाले सत्र में सरकार अनुपूरक बजट पेश कर सकती है। साथ ही करीब 4 घंटे तक वंदे मातरम् पर भी चर्चा होगी। विधानसभा में पहले दिन घोसी विधायक सुधाकर सिंह के निधन पर शोक प्रस्ताव पारित किया जाएगा। इसके बाद सदन की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित की जाएगी। वहीं, शुक्रवार को विधान परिषद की कार्यवाही चलेगी। सोमवार को पहले दिन सपा चिकित्सा व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरेगी। कोडीन सिरप का मुद्दा भी उठाया जाएगा। इसके अलावा कोहरे से हो रही दुर्घटनाओं का मुद्दा भी सदन में उठाया जाएगा। सोमवार को वित्त मंत्री सुरेश खन्ना वित्तीय वर्ष 2025-26 का दूसरा अनुपूरक बजट भी पेश करेंगे। साथ ही अन्य मुद्दों पर नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय सरकार से सवाल करेंगे। सीएम योगी 23-24 दिसंबर को सदन में अपनी बात रखेंगे। सदन संचालन में सहयोग करें दल
इससे पहले गुरुवार को हुई सर्वदलीय बैठक में मुख्यमंत्री और नेता सदन योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सदन जनाकांक्षाओं को रखने का महत्वपूर्ण माध्यम है। वर्तमान सत्र में हमें महत्वपूर्ण मुद्दों के साथ ही विधेयकों पर सार्थक चर्चा करने का मौका मिलेगा। विधेयकों पर चर्चा करते समय उनके वास्तविक कॉन्सेप्ट और स्वरूप को सदन में प्रस्तुत किया जाना आवश्यक है। यूपी विधानसभा में हुई समृद्ध चर्चाएं देश भर की विधानसभाओं के लिए प्रेरणा बनी हैं। आईआईटी कानपुर बना रही विजन डॉक्यूमेंट
मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा के पिछले सत्र में विकसित उत्तर प्रदेश विजन डॉक्यूमेंट @2047 पर लगातार 27 घंटे सार्थक चर्चा की गई। ऐसा करने वाला यूपी एकमात्र राज्य है। विकसित यूपी के विषय में पूरे प्रदेश से अब तक 98 लाख सुझाव मिले हैं। आईआईटी कानपुर के साथ मिलकर यूपी विजन डॉक्यूमेंट बनाया जाएगा। इस चर्चा को पुस्तक का स्वरूप प्रदान किया जा रहा है। एसआईआर से लोकतंत्र को मजबूती मिलेगी
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची की विसंगतियों को दूर करने के लिए एसआईआर के रूप में विराट अभियान प्रारम्भ किया है। सभी जनप्रतिनिधि इस कार्य में सहयोग कर रहे हैं। एसआईआर के माध्यम से मतदाता सूची का पुनरीक्षण कर वास्तविक मतदाताओं के नाम सम्मिलित करना लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करने वाला कदम है। सदस्यों की बातों को संज्ञान में लेती है सरकार
संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश ने प्रत्येक क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। पक्ष और विपक्ष के सहयोग से ही सदन को सुचारु रूप से चलाया जा सकता है। प्रदेश सरकार संवेदनशील है। सदन के सदस्यों द्वारा कही गई बातों पर सरकार द्वारा संज्ञान लिया गया है। बैठक में नेता प्रतिपक्ष समाजवादी पार्टी के माता प्रसाद पाण्डेय, अपना दल (सोनेलाल) के राम निवास वर्मा, राष्ट्रीय लोकदल के राजपाल सिंह बालियान, कांग्रेस की नेता आराधना मिश्रा मोना, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के रघुराज प्रताप सिंह सहित अन्य नेता मौजूद थे। ये विधेयक पेश होंगे ——————– ये खबर भी पढ़ें… यूपी की 128 सीटों पर कुर्मी गेमचेंजर:भाजपा के कुर्मी-कार्ड से अनुप्रिया पटेल कमजोर होंगी भाजपा ने यूपी में महराजगंज सांसद पंकज चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर कुर्मी कार्ड खेला है। ओबीसी में यादवों के बाद कुर्मी वोटबैंक सबसे बड़ा माना जाता है। पंकज चौधरी पर दांव लगाना भाजपा के लिए कितना फायदेमंद होगा? मौजूदा समय में किस पार्टी के कितने विधायक-सांसद कुर्मी हैं? कुर्मी/पटेल समाज की राजनीति के लिए बना अपना दल (एस) पर इसका क्या असर पड़ेगा? 2024 में कुर्मी वोटबैंक के बलबूते भाजपा को बहुमत से रोकने वाली सपा पर क्या प्रभाव पड़ेगा? पढ़ें पूरी खबर
https://ift.tt/fNm4EBp
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply