गोंडा लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद व केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया गोंडा की ‘माटी के लाल’ ने एक बार फिर पूरे देवीपाटन मंडल को गौरवान्वित करने का अवसर दिया है। केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री और गोंडा से लोकसभा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ‘राजा भैया’ का अंतरराष्ट्रीय मंचों पर चमकना पूरे उत्तर प्रदेश के लिए गौरव का क्षण है। चाहे गाजा शांति समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष दूत के रूप में शामिल होना हो या फिर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का दिल्ली पहुंचने पर पीएम मोदी के साथ स्वागत करना कीर्तिवर्धन सिंह ने फिर गोंडा और देवीपाटन मंडल का मान बढ़ाया है। कीर्तिवर्धन सिंह ने दिल्ली में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का स्वागत किया है इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे, जिन्होंने राष्ट्रपति पुतिन का गर्मजोशी से अभिनंदन किया। भारत दौरे पर पहुंचे रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत करने वाले प्रतिनिधिमंडल में केंद्रीय राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह भी शामिल थे। पुतिन से हाथ मिलाते हुए उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हुईं है। इसके बाद आज केंद्रीय मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ राजघाट पर महात्मा गांधी की समाधि पर पहुंच करके दोनों ने एक साथ पुष्पांजलि अर्पित की है। बापू की विरासत और शिक्षाओं का सम्मान करते हुए पुतिन ने उन्हें नमन किया पुतिन के साथ कीर्तिवर्धन सिंह यहां पूरे समय मौजूद रहे। इस दौरान दोनों लोगों ने एक दूसरे के साथ काफी बातचीत भी की है जिसकी भी तस्वीर निकाल कर सामने आई है। वहीं राजघाट की विजिटर्स डायरी में अपनी टिप्पणी दर्ज करने के बाद पुतिन ने कीर्तिवर्धन सिंह से एक बार फिर हाथ मिलाया। इससे गोंडा ही नहीं बल्कि पूरे देवीपाटन मंडल और उत्तर प्रदेश का नाम पूरे भारत में रोशन हुआ है कि गोंडा का भी कोई लाल इतने बड़े देश के राष्ट्रपति से मिल सकता है। इसी साल 14 अक्टूबर को मिस्र के शर्म अल-शेख में कीर्तिवर्धन सिंह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष प्रतिनिधि के रूप में भेजा गया था। यहां गाजा शांति समिट के दौरान उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप से हाथ मिलाया था, जिसकी तस्वीरें काफी चर्चा में रही थीं। अब दिल्ली में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का स्वागत, केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि गोंडा-बलरामपुर और देवीपाटन मंडल की मिट्टी की ताकत और पहचान का प्रतीक है।
https://ift.tt/WiDOI9P
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply