DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

विदेश भेजने के नाम पर 200 लोगों से धोखाधड़ी:आरोपी को लेकर मुम्बई पुलिस रवाना, दो साथी फरार

मुंबई पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर 3 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी को देवरिया से गिरफ्तार किया है। आरोपी को देवरिया न्यायालय में पेश करने के बाद मुंबई लेकर रवाना हो गई। इस मामले में दो अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान देवरिया जिले के मईल थाना क्षेत्र के धरमेर गांव निवासी संतोष यादव के रूप में हुई है। संतोष यादव पर आरोप है कि उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर लगभग 200 लोगों को विभिन्न देशों में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। पीड़ितों के पासपोर्ट जमा कराकर उनसे करीब 3 करोड़ रुपये की ठगी की गई थी। जब पीड़ितों को विदेश नहीं भेजा गया और उन्हें धोखाधड़ी का एहसास हुआ, तो उन्होंने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुंबई के समता नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी मुंबई से फरार हो गए थे। मुंबई पुलिस ने सर्विलांस की मदद से आरोपी संतोष यादव की लोकेशन ट्रेस की और उसके गांव पहुंची। पुलिस ने संतोष यादव को जीरासो के मैदान में क्रिकेट खेलते समय गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर गुरुवार को उसके फरार साथियों के ठिकानों पर भी छापेमारी की, लेकिन वे नहीं मिले। मुंबई पुलिस ने संतोष यादव को गुरुवार को देवरिया न्यायालय में पेश किया, जहां से उसकी रिमांड मिल गई। पुलिस का मानना है कि यह धोखाधड़ी एक बड़े नेटवर्क का हिस्सा हो सकती है, जिसमें देवरिया और आसपास के जिलों के कई अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं। मईल के प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि मुंबई पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर मुंबई ले गई है। संतोष यादव के दो साथी अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।


https://ift.tt/o4Lvkgf

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *