जिस्मफरोशी के आरोप में गिरफ्तार विकास त्यागी को बुधवार को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से विकास को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस दौरान विकास त्यागी के अधिवक्ता नानक सिंह ने पुलिस पर आरोप भी लगाए। कहा- विकास को क्लीन चिट मिल चुकी थी लेकिन फिर राजनीतिक दबाव में उसे फंसा दिया। रुपये की डिमांड तक की गई। आइए जानते हैं क्या है मामला
नौचंदी थाना क्षेत्र के त्यागी कांप्लेक्स में एफेबल डिजाइंस कंपनीज नाम का कंप्यूटर सेंटर था। कुछ महीने पहले पुलिस को सूचना मिली कि यहां कंप्यूटर सेंटर व स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी हो रही है। 14 सितंबर को सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी के नेतृत्व में मेडिकल व नौचंदी पुलिस ने एक साथ सेंटर पर छापा मारा और इस पूरे खेल का पर्दाफाश किया। मौके से 9 युवती, 3 युवक और सेंटर संचालक को गिरफ्तार किया गया। जबकि प्रोपर्टी के मालिक विकास त्यागी फरार हो गए, जिनकी भूमिका जांच में निकलकर सामने आई थी। तभी से पुलिस विकास त्यागी को तलाश कर रही थी। जांच के बाद पुलिस ने कसा शिकंजा इस मामले की जांच पहले CO कैंट के पास थी। बाद में इसे CO कोतवाली को दिया गया। CO कोतवाली लंबे समय से जांच करते आ रहे थे। पुलिस छानबीन में सामने आया कि विकास त्यागी के संरक्षण में ही जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था। विकास त्यागी को इस काम की पूरी जानकारी थी। भूमिका सामने आने के बाद पुलिस ने घेराबंदी शुरु की और मंगलवार को विकास त्यागी को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में किया गया पेश मंगलवार को विकास त्यागी को गिरफ्तार किया गया था लेकिन कागजी कार्रवाई में देरी होने के कारण पुलिस उन्हें कोर्ट में पेश नहीं कर पाई। रातभर विकास त्यागी को थाना सिविल लाइन में रखा गया बुधवार को पुलिस विकास को फिर कोर्ट लेकर पहुंची तो कोर्ट ने सुनवाई करते हुए विकास को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। देर शाम पुलिस ने विकास त्यागी को जेल में दाखिल कर दिया। अधिवक्ता ने पुलिस पर लगाए आरोप कोर्ट में विकास त्यागी की तरफ से अधिवक्ता नानक सिंह पहुंचे। मीडिया से बात करते हुए नानक सिंह ने विकास त्यागी को निर्दोष बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने विकास को झूठा फंसाया है। क्योंकि विकास ने उनकी रुपये की डिमांड पूरी नहीं की। उन्होंने बताया कि पहले एक CO ने एकदम सही जांच की थी और विकास को निर्दोष करार दिया था लेकिन फिर राजनीतिक दबाव में जांच दूसरे CO को ट्रांसफर कर दी गई। दूसरे CO ने विकास त्यागी को फंसा दिया।
https://ift.tt/pbuEft0
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply