वाराणसी में वकीलों के सबसे बड़े एसोसिएशन सेन्ट्रल बार का शनिवार को चुनाव हुआ। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान हुआ। इस वर्ष 7636 मतदाताओं में से शाम 4 बजे तक सिर्फ 5347 ने मतदान किया। 20 पदों पर खड़े 77 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला इन्होंने किया। मतदान के लिए कुल 95 बूथ बनाए गए थे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान कराया गया। मतगणना 4 जनवरी को होगी। देखिये चुनाव की गहमागहमी की तीन तस्वीरें… 20 पदों पर 77 प्रत्याशी के लिए पड़े 70 प्रतिशत वोट एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन राधेलाल श्रीवास्तव ने बताया – सेन्ट्रल बार एसोसिएशन पूर्वांचल के वकीलों का सबसे बड़ा एसोसिएशन है। इसका चुनाव आज संपन्न हुआ। इस बार 20 पदों के लिए कुल 77 प्रत्याशी मैदान में हैं। जिनके लिए शाम 4 बजे तक कुल 70.02 प्रतिशत वोटिंग हुई है। परिणाम 4 जनवरी को आएगा। भूतल और प्रथम तल पर हुई वोटिंग सुबह 10 बजे से बनारस बार का मतदान शुरू हुआ। आजीवन सदस्यों के लिए भूतल पर और अन्य के लिए प्रथम तल पर व्यवस्था की गई थी । कुल 95 बूथ बनाए गए थे जिसपर मतदाताओं ने मतदान किया। मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए 60 सहायक चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति की गई थी। ये हैं मुख्य पदों के प्रत्याशी- अध्यक्ष 1 – अमित कुमार तिवारी 2 – आनंद कुमार मिश्र 3 – कृपाशंकर सिंह 4 – घनश्याम सिंह भेलखां 5 – प्रभात सिंह चौहान 6 – प्रभाशंकर मिश्र 7 – प्रेम प्रकाश सिंह गौतम 8 – बासुदेव पटेल 9 – रामसेवक प्रसाद 10 – विनोद शंकर सिंह 11 – शशिकांत दुबे 12 – हौशिला प्रसाद पटेल 13 – समीर कुमार सिंह महामंत्री 1 – अनूप कुमार सिंह 2 – आशीष कुमार सिंह 3 – किशन यादव 4 – कृपाशंकर श्रीवास्तव 5 – जवाहिर लाल गुप्ता 6 – प्रमोद कुमार सिंह 7 – माधव प्रसाद पांडेय 8 – विनय कुमार जायसवाल 9 – वीरेंद्र कुमार पंडित 10 – सुभाषनंदन चतुर्वेदी 11 – सूर्यभान तिवारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष 1- अभिमन्यु मिश्रा मन्नू 2 – निहालुद्वीन 3 – नृपेंद्र प्रताप सिंह नन्हे 4 – पंकज कुमार मिश्र 5 – विमला यादव 6 – संजय कुमार श्रीवास्तव 7 – सरमू यादव उपाध्यक्ष 1 – जितेंद्र यादव गुड्डू 2 – निशा उपाध्याय 3 – पंकज कुमार उपाध्याय
https://ift.tt/p7fgSG8
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply