वाराणसी में वकीलों के सबसे बड़े एसोसिएशन सेन्ट्रल बार का शनिवार को चुनाव होगा। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। इस वर्ष 7636 मतदाता 20 पदों पर खड़े 77 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान के लिए कुल 95 बूथ बनाए गए हैं और 17 टेबल मतपत्र के लिए लगाए गए हैं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान कराया जाएगा। मतगणना 4 जनवरी को होगी। 20 पदों पर 77 प्रत्याशी एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन राधेलाल श्रीवास्तव ने बताया – सेन्ट्रल बार एसोसिएशन पूर्वांचल के वकीलों का सबसे बड़ा एसोसिएशन है। इसका चुनाव शनिवार को होगा। इस बार 20 पदों के लिए कुल 77 प्रत्याशी मैदान में हैं। कुल 7636 मतदाता अध्यक्ष, महामंत्री सहित 20 पदों के लिए वोट डालेंगे। भूतल और प्रथम तल पर होगा वोटिंग चेयरमैन ने बताया – मतदान के लिए सभी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। आज सुबह 10 बजे से मतदान होगा। आजीवन सदस्यों के लिए भूतल पर और अन्य के लिए प्रथम तल पर व्यवस्था की गई है। कुल 95 बूथ बनाए गए हैं। जिसपर मतदाता मतदान करेंगे। सभी को सीओपी कार्ड लेकर पहुंचना अनिवार्य होगा। मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए 60 सहायक चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। मतगणना 4 जनवरी को होगी। ये हैं मुख्य पदों के प्रत्याशी- अध्यक्ष 1 – अमित कुमार तिवारी 2 – आनंद कुमार मिश्र 3 – कृपाशंकर सिंह 4 – घनश्याम सिंह भेलखां 5 – प्रभात सिंह चौहान 6 – प्रभाशंकर मिश्र 7 – प्रेम प्रकाश सिंह गौतम 8 – बासुदेव पटेल 9 – रामसेवक प्रसाद 10 – विनोद शंकर सिंह 11 – शशिकांत दुबे 12 – हौशिला प्रसाद पटेल 13 – समीर कुमार सिंह महामंत्री 1 – अनूप कुमार सिंह 2 – आशीष कुमार सिंह 3 – किशन यादव 4 – कृपाशंकर श्रीवास्तव 5 – जवाहिर लाल गुप्ता 6 – प्रमोद कुमार सिंह 7 – माधव प्रसाद पांडेय 8 – विनय कुमार जायसवाल 9 – वीरेंद्र कुमार पंडित 10 – सुभाषनंदन चतुर्वेदी 11 – सूर्यभान तिवारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष 1- अभिमन्यु मिश्रा मन्नू 2 – निहालुद्वीन 3 – नृपेंद्र प्रताप सिंह नन्हे 4 – पंकज कुमार मिश्र 5 – विमला यादव 6 – संजय कुमार श्रीवास्तव 7 – सरमू यादव उपाध्यक्ष 1 – जितेंद्र यादव गुड्डू 2 – निशा उपाध्याय 3 – पंकज कुमार उपाध्याय
https://ift.tt/p7fgSG8
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply