स्वच्छता सर्वेक्षण में टॉप-5 में स्थान बनाने की दिशा में कार्य कर रही वाराणसी नगर निगम ने शहर में 110 Yellow Spot चिह्नित किए हैं। ये सभी स्पॉट शहर के भीतरी और व्यस्त इलाकों में। Yellow स्पॉट (खुले में पेशाब किए जाने वाले स्थान) पर मौजूद लोगों पर कार्रवाई भी की गई है। नगर निगम के अनुसार इन सभी स्थानों का अब सौंदर्यीकरण किया जाएगा। जिसके लिए 3 संस्थाएं आईसीआर ने चिह्नित की है। विशेष स्वच्छता अभियान जारी
नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बताया कि 12 से 16 दिसंबर तक विशेष स्वच्छता अभियान नगर निगम क्षेत्र में चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शहर के अंदर Yellow Spot यानि खुले में पेशाब किये जाने वाले चिन्हित स्थानों को समाप्त करने की कार्रवाई तेज कर दी है। समाप्त कर यहां सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसके लिए तीन कार्यदायी संस्थान चिह्नित की गई हैं। इन जगहों पर पेशाब कर रहे लोगों का चालान भी किया गया। Yellow Spot पर होगा सौंदर्यीकरण
नगर आयुक्त ने बताया – इस अभियान के चिह्नित 110 स्थानों की निगम के सफाई दल तथा संबंधित अधिकारियों द्वारा इन सभी स्थानों पर यथा-समय कार्रवाई की जा रही है। येलो स्पॉट स्थानों पर सौंदर्यीकरण कार्य भी प्रारंभ किया गया है ताकि उन स्थानों का रूप-रेखा सुधारा जा सके और दोबारा गंदगी फैलने से रोका जा सके। तीन संस्थाओं को मिली जानकारी
नगर आयुक्त ने बताया – नगर निगम के सफाई कर्मचारियों एवं स्वच्छता अधिकारियों के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों को भी खुले में पेशाब न करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। नगर निगम द्वारा जागरूकता अभियान करने हेतु आई ई सी की कुल 3 संस्थाओं को जिम्मेदारी दी गई है। अभियान के दौरान नियमों के उल्लंघन पर जुर्माना और चेतावनी भी दी जा रही है। आम नागरिकों से की अपील
नगर आयुक्त हिमांशी नागपाल ने बताया – नगर निगम वाराणसी का उद्देश्य अपने ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व के इस महानगर को और अधिक स्वच्छ, सुंदर तथा स्वस्थ बनाना है। यह अभियान शहरवासियों के सहयोग से निर्बाध रूप से आगे बढ़ रहा है। नगर निगम सभी नागरिकों से आह्वान करता है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखने और खुले में पेशाब/गंदगी को रोकने में अपना पूरा सहयोग दें।
https://ift.tt/2zdNKay
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply