DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

वाराणसी में हुई UPSSSC की कनिष्क सहयक भर्ती परीक्षा:42 केंद्रों पर एक पाली में हुई परीक्षा, 19704 में से कई ने छोड़ा एग्जाम

वाराणसी के 42 सेंटर पर रविवार को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा कनिष्ठ सहायक (Junior Assistant) भर्ती की मुख्य परीक्षा आयोजित की गई। इसमें कई परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी जिनका आंकड़ा कुछ ही देर में आयोग द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक पाली में आयोजित की गयी। हरिश्चंद्र बालिका कालेज में 480 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा मैदागिन स्थित हरिश्चंद्र बालिका इंटर कालेज में इस परीक्षा के लिए 480 छात्र इनरोल थे। कालेज की प्रिंसिपल डॉ प्रियंका तिवारी ने बताया – उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा कनिष्ठ सहायक (Junior Assistant) का हमारे विद्यालय में भी सेंटर बनाया गया है। हमारे यहां 480 कैंडिडेट इनरोल हैं। एग्जाम कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुआ है। ऐसे ही 8 अन्य सेंटरों पर नहीं परीक्षा आज आयोजित की गई है। आइरिस की जांच के बाद भेजे गए अभ्यर्थी परीक्षा शुरू होने के पहले सुबह 9 बजे से अभ्यर्थियों की इंट्री शुरू हुई। इसमें बायोमैट्रिक और आइरिस जांच और मिलान के बाद ही अभ्यर्थियों को अंदर जाने दिया जा रहा था। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। 42 सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेट कर रहे थे निगरानी एडीएम सिटी आलोक वर्मा के निर्देश पर परीक्षा सकुशल संपन्न कराई गई। उन्होंने बताया इस परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए 42 सेक्टर और 42 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुरुष और महिला सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए थे।


https://ift.tt/r4ZVjeY

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *