वाराणसी, और सुल्तानपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस की झड़प हो गई। पुलिसवाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को घसीटकर ले गए। कुछ को तो टांगकर ले जाया गया। इस बीच काशी में पुलिस को चकमा देकर कांग्रेसियों ने सरकार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कानपुर देहात में गाड़ियों में ठूस-ठूसकर कार्यकर्ताओं को पुलिस ले गई। जौनपुर में ही कांग्रेसियों की पुलिस ने नोकझोंक हुई। सोनभद्र में पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हटाने की कोशिश की तो वो सड़क पर बैठ गए। सरकार और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दरअसल, आज प्रदेशभर में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरे हैं। मंगलवार को नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली की अदालत ने सोनिया और राहुल गांधी समेत 5 अन्य लोगों के खिलाफ ED की चार्जशीट पर संज्ञान लेने से इनकार कर दिया। इसे लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका कहना है कि वे भाजपा को संदेश देना चाहते हैं कि उसने ED का गलत इस्तेमाल किया है। हमारे नेताओं की छवि धूमिल करने की कोशिश की है। प्रदेशभर में कांग्रेस के प्रदर्शन से जुड़ी तस्वीरें देखिए- पल-पल की अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
https://ift.tt/n0FQDfy
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply