वाराणसी में घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे सुबह से दृश्यता 10 से कम हो गई है। सड़क पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई है। न्यूनतम तापमान करीब 9 डिग्री और अधिकतम 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया है। लगातार ठंड और कोहरे से जनजीवन प्रभावित दिखाई दे रहा। आज हवा 9 सेंटीमीटर की रफ्तार से चल रही। देखें तस्वीर… 24 घंटे में 2-4 डिग्री गिरा पारा पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद उत्तर-पछुआ हवा चलने से शुक्रवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे ठंड और गलन में इजाफा हो गया। बीते 24 घंटे के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की कमी आई। दोपहर में धूप निकलने के बावजूद शाम होते-होते वातावरण में तेज गलन महसूस की गई। 10 डिग्री के नीचे गया तापमान मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और शुक्रवार की सुबह अधिकतम तापमान 16 डिग्री न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मनाली (हिमाचल प्रदेश) और काशी का अधिकतम तापमान लगभग बराबर रहा। तापमान में आई इस गिरावट के चलते लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। पहाड़ों से आ रही ठंड हवा मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर उत्तर-पछुआ हवाओं के साथ गंगा के मैदानी इलाकों तक पहुंच रहा है, जिससे लोग ठिठुरन महसूस कर रहे हैं। गुरुवार सुबह आसमान में घना कोहरा छाया रहा और करीब नौ बजे दृश्यता मात्र 50 मीटर दर्ज की गई आज भी वही स्थिति बनी हुई हैं। उन्होंने बताया कि तीन जनवरी तक मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
https://ift.tt/Q9GjVn6
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply