वेब सीरीज ‘घूसखोर पंडित’ के नाम को लेकर वाराणसी में विवाद तेज हो गया है। काशी के ब्राह्मण समाज ने इस शीर्षक को समाज की छवि को ठेस पहुंचाने वाला बताते हुए विरोध प्रदर्शन किया। गंगा घाट पर बटुकों के साथ प्रदर्शन करते हुए प्रदर्शनकारियों ने अभिनेता मनोज वाजपेयी की तस्वीर के साथ अपना आक्रोश जताया और साफ चेतावनी दी कि यदि 48 घंटे के भीतर वेब सीरीज का नाम नहीं बदला गया, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। बटुकों संग गंगा घाट पर किया विरोध प्रदर्शनकारियों का कहना है कि ‘पंडित’ शब्द का प्रयोग इस तरह के नकारात्मक संदर्भ में करना पूरे ब्राह्मण समाज का अपमान है। ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि मनोरंजन के नाम पर एक विशेष वर्ग को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान ब्राह्मण समाज, वाराणसी के पवन कुमार शुक्ला ने कहा कि वेब सीरीज के नाम से समाज की धार्मिक और सांस्कृतिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने मांग की कि निर्माता तत्काल शीर्षक में बदलाव करें, अन्यथा बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम फिलहाल ‘घूसखोर पंडित’ वेब सीरीज के नाम को लेकर बढ़ता विरोध प्रशासन और फिल्म निर्माताओं के लिए चुनौती बनता जा रहा है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि निर्माता पक्ष 48 घंटे के अल्टीमेटम पर क्या फैसला लेता है और क्या यह विवाद आने वाले दिनों में और बड़ा राजनीतिक रूप लेता है या नहीं।
https://ift.tt/eghNEmM
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply