DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

वाराणसी दुर्गाकुंड पर श्रमिकों-निराश्रितों को मिले कंबल:ACP भेलूपुर ने 500 बच्चों को किया वस्त्रदान, गर्म कपड़े पाकर खिले चहेरे

वाराणसी में दैनिक भास्कर एप की ओर से हर जरूरतमंद तक कंबल और कपड़े पहुंचाए जा रहे हैं। सोमवार को शहर के दुर्गाकुंड स्थित आनंद पार्क में 500 से अधिक लोगों को कंबल वितरण किया गया। मुख्य अतिथि एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने 350 बुजुर्ग और महिलाओं को कंबल बांटे। इसके साथ ही 500 से अधिक बच्चों को गर्म और ऊनी कपड़े सौंपे। एसीपी के हाथों से कपड़े पाकर हर चेहरे पर मुस्कान थी तो लाभार्थी दैनिक भास्कर को धन्यवाद और वस्त्रदान कार्यक्रम की सराहना करते नजर आए। शिक्षाविद एवं समाजसेवी ऋतिका दुबे ने महिलाओं को कंबल देकर उनका कुशलक्षेम पूछा और कुछ समस्याओं को सुना। जिले में 20 हजार से अधिक युवा, पुरुष, महिलाएं लाभान्वित हुए हैं। वाराणसी में दैनिक भास्कर एप के वस्त्रदान अभियान की धूम है। शहर से लेकर देहात तक हर दिन सैकड़ों लोगों को सर्दी से राहत मिल रही है। भास्कर की टीम जगह-जगह कैंप लगाकर जरूरतमंदों को कपड़े बांट रही है। इसके अलावा रैन बसेरों में भी लोगों तक कपड़े पहुंचाए जा रहे हैं। एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने सोमवार रात जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। गौरव अब तक करीब 300 से अधिक जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस कड़ाके की ठंड की रात में ठिठुर रहे निसहाय लोगों को कंबल प्रदान करना नेक कार्य की अनुभूति कराता है। एसीपी ने कहा कि जिले भर में विगत दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है, ऐसे मानव की सेवा से बड़ा कोई पुण्य का काम नहीं है, दैनिक भास्कर के सहयोग से कंबल वितरण का कार्य आगे भी जारी रहेगा। यह आयोजन अन्य समाजसेवियों को भी प्रेरणा देगा। वित्तविहीन शिक्षक महासभा की प्रदेश उपाध्यक्ष और वाराणसी खंड की प्रभारी ऋतिका दुबे ने कहा कि पिछले तीन दिनों में गिरते पारे और बढ़ती सर्दी के बीच लोग अपने घर में दुबकने को मजबूर हैं, वहीं कुछ ऐसे लोग भी हैं जिनके पास सही गर्म कपड़े नहीं हैं। उन्होंने कहा कि दैनिक भास्कर का वस्त्रदान अभियान ऐसे असहाय, गरीब के लिए मददगार बन रहा है। अब जिले में 1000 से अधिक कंबल और 20 हजार से अधिक गर्म कपड़े जरूरतमंदों तक पहुंचे हैं। भास्कर टीम शहर से लेकर देहात तक कैंप लगाकर उन्हें गर्म कपड़ा और कंबल मुहैया करा रहे हैं। बता दें कि वाराणसी में दैनिक भास्कर एप के साथ सामाजिक संस्थाओं से जुड़कर शहर के स्कूल और सोसाइटियां लगातार जरूरतमंदों के लिए वस्त्रदान कर रहे हैं। लोगों से एकत्रित होने वाले इन कपड़ों को भास्कर जरूरतमंदों तक पहुंचा रहा है, जिससे सर्दियों में उन्हें राहत दी जा सके। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ प्रोफेसर भावना वर्मा ने जब गोद में बच्चा लिए मांओं को देखा तो आगे बढ़कर कंबल थमाया। कंबल और गर्म कपड़े पाकर हर चेहरे पर मुस्कान नजर आई। कार्यक्रम में इंस्पेक्टर भेलूपुर सुधीर त्रिपाठी, चौकी इंचार्ज दुर्गाकुंड विकास मिश्रा ने भी कंबल वितरण में सहयोग किया। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ प्रोफेसर भावना वर्मा, पार्षद दुर्गाकुंड अक्षयवर, रोटी बैंक के रोशन पटेल, युवा फाउंडेशन की सीमा चौधरी, समर्थ फाउंडेशन के मनीष सिंह, सात्विक फाउंडेशन के अनिरुद्ध कुमार मिश्रा, शिव शक्ति फाउंडेशन की रितिका सिंह के अलावा कई दरोगा, सिपाही, आबकारी इंस्पेक्टर समेत कई नागरिक भी शामिल हुए।


https://ift.tt/9r3jdoU

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *