DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

वाराणसी-गोरखपुर रूट पर रेलवे ने बढ़ाया ट्रेनों का निरस्तीकरण:16 फरवरी तक गोरखपुर पैसेंजर के रद होने से बढ़ी दुश्वारियां, रामबाग-हावड़ा एक्सप्रेस का नंबर बदला

वाराणसी से गुजरने वाली गाड़ियों को रेलवे ने परिचालनिक कठिनाइयों के कारण निरस्त कर दिया। इसमें कई गाड़ियां गोरखपुर और वाराणसी के बीच चलती हैं। पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि 2 फरवरी से लेकर 16 फरवरी तक इन ट्रेनों का परिचालन उनके निर्धारित रूट पर निरस्त रहेगा। इन्हें पहले भी रद किया गया था जिसको अभी बढ़ाया गया है। इसमें गोरखपुर कैंट से 02 से 16 फरवरी, 2026 तक चलने वाली 15129 गोरखपुर कैंट-वाराणसी सिटी सवारी, वाराणसी सिटी से 01 से 15 फरवरी, 2026 तक चलने वाली 15130 वाराणसी सिटी-गोरखपुर कैंट सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी।
सीवान से 02 से 16 फरवरी, 2026 तक चलने वाली 55041 सीवान-गोरखपुर कैंट सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी। गोरखपुर कैंट से 01 से 15 फरवरी, 2026 तक चलने वाली 55042 गोरखपुर कैंट-सीवान सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी। सीवान से 02 से 16 फरवरी, 2026 तक चलने वाली 55122 सीवान-समस्तीपुर सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी। समस्तीपुर से 02 से 16 फरवरी, 2026 तक चलने वाली 55121 समस्तीपुर-सीवान सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी। उधर, रेलवे प्रशासन ने 12333/12334 हावड़ा-प्रयागराज रामबाग-हावड़ा एक्सप्रेस के गाड़ी संख्या में परिवर्तन किया है। हावड़ा से 13 अप्रैल, 2026 से चलने वाली 12333 हावड़ा-प्रयागराज रामबाग एक्सप्रेस, संशोधित गाड़ी संख्या 13047 से चलाई जायेगी। प्रयागराज रामबाग से 14 अप्रैल, 2026 से चलने वाली 12334 प्रयागराज रामबाग-हावड़ा एक्सप्रेस को संशोधित गाड़ी संख्या 13048 से चलाया जाएगा।


https://ift.tt/qC86eIb

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *