DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

वाराणसी को मिलेगी जाम से मुक्ति, खुलेगा कालोनियों का गेट:नगर निगम ने चिह्नित की प्रथम चरण की कालोनियां, सुरक्षा के लिए करेंगे पुख्ता इंतजाम

वाराणसी नगर निगम अब शहर को जाम से मुक्त करने के लिए ट्रैफिक विभाग के साथ मिलकर काम करेगा। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल की पहल पर उन कालोनियों का गेट खोला जाएगा जिनके रास्ते दूसरी तरफ निकलते हैं। नगर आयुक्त के अनुसार एसीपी ट्रैफिक की रिपोर्ट के बाद यह फैसला लिया गया है। विभिन्न कालोनियों के गेट अब निर्धारित समय के लिए खोले जाएंगे। यह व्यवस्था क्रमबद्ध तरीके से पूरे शहर में लागू की जाएगी। वाराणसी में प्रथम चरण में भोजूबीर की टैगोर टाउन कालोनी, भुवनेश्वर नगर, विंध्यवासिनी नगर जैसी कालोनियां चिह्नित की गई हैं। शहर की कालोनियों के खोले जाएंगे गेट नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बताया- नगर निगम को एसीपी यातायात ने एक रिपोर्ट भेजी थी। जिसमें शहर के मुख्य मार्गों के आस-पास कई कालोनियों के गेट बंद होने से भी जाम की समस्या होती है। यदि उनके गेट खोले जाएं तो जाम से निदान मिल सकता है। इसपर नगर निगम की टीम ने शहर की कालोनियों का सर्वे किया था। सर्वे के बाद कई कालोनियों को चिह्नित किया गया है। इन कालोनियों में अब निर्धारित अवधि के लिए गेट खोला जाएगा। साथ ही यहां निगरानी भी की जाएगी। ​उन्होंने बताया प्रथम चरण में कुछ कॉलोनियों को चिह्नित कर यह पहल शुरू की गई है, जिसे धीरे-धीरे पूरे शहर में विस्तार दिया जाएगा। हमारा उद्देश्य जनता की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखते हुए यातायात व्यवस्था को बाधा मुक्त बनाना है। नहीं होगी कालोनीवासियों को दिक्कत नगर आयुक्त ने बताया – कालोनीवासियों ने अपनी सुरक्षा के लिए समय के साथ ही साथ गेट भी बंद करवा दिए थे। जिससे कई स्थानों पर जाम की समस्या होती है। ऐसे में कालोनी की सुरक्षा का इंतजाम शासन की तरफ से पुख्ता करवाया जाएगा। जिसके बाद ही इन कालोनियों का गेट खोला जाएगा। नगर आयुक्त ने आश्वस्त किया है कि गेट खुलने से निवासियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे॥ इसके लिए कॉलोनी के प्रमुख मार्गों की निगरानी की जाएगीI पूर्व में थीं आवागमन का माध्यम
प्रशासन का लक्ष्य है कि यातायात सुचारू करने के साथ-साथ नागरिक सुरक्षा का घेरा भी मजबूत रहे। इस क्रम में बीते दिनों ​यातायात पुलिस के स्थलीय निरीक्षण में पाया गया कि भोजूबीर, अर्दली बाजार और महावीर मंदिर जैसे व्यस्त मार्गों पर घंटों जाम का कारण गलियों और कॉलोनियों के गेट बंद होना है। पूर्व में ये गलियां आवागमन का माध्यम थीं। लेकिन अब इनके बंद होने से मुख्य चौराहों पर भारी दबाव रहता है। इन गेटों के खुलने से वाहन बाईपास की तरह इन रास्तों का उपयोग कर सकेंगे और जाम की समस्या काफी हद तक समाप्त हो जाएगी। ​​ नगर आयुक्त ने जोनल अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे निवासियों के प्रतिनिधियों से वार्ता कर गेट खुलवाना सुनिश्चित करें। ऐसी रहेगी टाइमिंग –
​भारी यातायात वाले क्षेत्र जाड़े में सुबह 06:00 से रात 10:00 बजे तक गेट खुले रहेंगे। सामान्य यातायात वाले क्षेत्र में सुबह 10:00 से रात 08:00 बजे तक गेट खोलना अनिवार्य होगा।


https://ift.tt/6nFveu3

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *