DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

वाराणसी के बड़ागांव में शौर्य और श्रद्धा का अनूठा समागम:कलश यात्रा में तलवारबाजी के करतब, 11 फरवरी तक बहेगी भागवत कथा की रसधारा

वाराणसी के बड़ागांव में बुधवार को प्राचीन श्री राम जानकी मंदिर परिसर में नवनिर्मित शिव मंदिर की स्थापना हुई। इस अवसर पर श्रीमद्भागवत कथा का भी शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भव्य कलश यात्रा से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरा इलाका ‘जय श्रीराम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंज उठा। कलश यात्रा मंदिर परिसर से शुरू हुई। इसमें सैकड़ों महिलाएं, युवतियां और बालिकाएं केसरिया व पीले वस्त्र धारण कर सिर पर मंगल कलश लिए चल रही थीं। ढोल-नगाड़ों की थाप, शंखनाद और भक्ति गीतों के साथ यात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गों से गुजरी। स्थानीय निवासियों ने घरों की छतों और दुकानों से पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया।
यात्रा का एक प्रमुख आकर्षण युवाओं द्वारा किया गया शौर्य प्रदर्शन रहा। पारंपरिक वेशभूषा में सजे युवाओं ने तलवारबाजी और शस्त्र संचालन का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। उनके हैरतअंगेज करतबों को देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। इस प्रदर्शन ने धार्मिक आयोजन में सनातन परंपरा के शौर्य पक्ष को भी दर्शाया।


https://ift.tt/ExaeUZP

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *