DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

वाराणसी के बड़ागांव में निराश्रितों को मिले कंबल-स्वेटर:दैनिक भास्कर ने 2000 कंबल और 33 हजार गर्म कपड़े बांटे, गर्माहट पाकर खिले चेहरे

वाराणसी में दैनिक भास्कर एप की ओर से शहर से लेकर देहात तक कंबल, गर्म कपड़े और जरूरत का सामान निराश्रितों और जरूरतमंद तक पहुंचाया जा रहा है। संस्थान की ओर से पिंडरा के बड़ागांव बाजार में कैंप लगाकर कंबल और कपड़े वितरित किए गए।
मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख बड़ागांव ब्लॉक प्रमुख नूतन सिंह, तहसीलदार पिंडरा कुलवंत सिंह और शिक्षाविद एवं समाजसेवी ऋतिका दुबे ने 500 से अधिक लोगों को कंबल वितरण किया गया। सभी ने गांव के बुजुर्ग और महिलाओं को कंबल बांटे। इसके साथ ही 500 से अधिक बच्चों को गर्म और ऊनी कपड़े सौंपे। तहसीलदार के हाथों से कपड़े पाकर हर चेहरे पर मुस्कान थी तो लाभार्थी दैनिक भास्कर को धन्यवाद और वस्त्रदान कार्यक्रम की सराहना करते नजर आए। शिक्षाविद एवं समाजसेवी ऋतिका दुबे ने महिलाओं को कंबल देकर उनका कुशलक्षेम पूछा और कुछ समस्याओं को सुना। जिले में 25-26 हजार से अधिक युवा, पुरुष, महिलाएं लाभान्वित हुए हैं। वाराणसी में दैनिक भास्कर एप के वस्त्रदान अभियान की धूम है। शहर से लेकर देहात तक हर दिन सैकड़ों लोगों को सर्दी से राहत मिल रही है। भास्कर की टीम जगह-जगह कैंप लगाकर जरूरतमंदों को कपड़े बांट रही है। इसके अलावा रैन बसेरों में भी लोगों तक कपड़े पहुंचाए जा रहे हैं। एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने सोमवार रात जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। गौरव अब तक करीब 300 से अधिक जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस कड़ाके की ठंड की रात में ठिठुर रहे निसहाय लोगों को कंबल प्रदान करना नेक कार्य की अनुभूति कराता है।


https://ift.tt/Icy4Qth

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *