मणिकर्णिका घाट के वीडियो शेयर करने के मामले में नाजमद आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने शनिवार को बनारस पहुंचकर सरकार और पुलिस प्रशासन को घेरा। वाराणसी पुलिस कमिश्नर को गिरफ्तारी की चेतावनी दी। सर्किट हाउस में राज्यसभा सांसद ने कहा कि सरकार में आवाज उठाना मना है, उठाएंगे तो कार्रवाई होगी। संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है। आज हम खुद बनारस में मौजूद हैं और यहीं घूम रहा हूं चाहे तो गिरफ्तार कर लें।
शनिवार को सांसद संजय सिंह ने सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी को निंदनीय बताते हुए कहा कि पप्पू यादव पिछले कई वर्षों से जनहित के कार्य कर रहे हैं और इस तरह की कार्रवाई लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है, जो उचित नहीं है। मनोज तिवारी के बयान पर पलटवार करते हुए संजय सिंह ने कहा कि यह संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता की जिंदगी की कोई कीमत नहीं समझी जा रही है। उन्होंने कहा कि “हम गड्ढे खोदेंगे और खुले छोड़ देंगे” जैसी बातें बीजेपी और मनोज तिवारी की क्रूर मानसिकता को दर्शाती हैं। आप सांसद के इस बयान के बाद वाराणसी की सियासत में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है और मणिकर्णिका मामले को लेकर राजनीतिक माहौल गरमाता नजर आ रहा है।
https://ift.tt/nIrdcPC
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply