DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

वायुसेना जवान दिग्विजय सिंह का गुवाहाटी में निधन:पार्थिव शरीर गांव लाया गया, सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित असलापुर गांव निवासी वायुसेना जवान दिग्विजय सिंह (28) का गुवाहाटी में निधन हो गया। सूचना मिलने पर परिजन गुवाहाटी पहुंचे और उनके पार्थिव शरीर को गांव लेकर आए। गांव में सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। राजेश कुमार ने बताया कि दिग्विजय सिंह 2017 में वायुसेना में भर्ती हुए थे। उनका विवाह 2022 में लालपुर अकबरपुर की प्रिंसी से हुआ था। उनका डेढ़ साल का एक बेटा दैविक है। दिग्विजय सिंह की तैनाती गुवाहाटी में थी। शनिवार को उनके आकस्मिक निधन की सूचना परिजनों को मिली। नोएडा में पढ़ाई कर रहे उनके छोटे भतीजे सौरभ गुवाहाटी पहुंचे। वायुसेना के जवानों के साथ दिग्विजय सिंह का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव असलापुर लाया गया। दिग्विजय सिंह के पिता राकेश सिंह उरई एसपी कार्यालय में क्लर्क के पद पर तैनात हैं। उनकी मां सुशीला और पत्नी प्रिंसी सहित पूरा परिवार उरई में रहता है। परिवार में दो वर्षीय पुत्र दैविक भी है। गांव में अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग एकत्रित हुए और नम आंखों से जवान को श्रद्धांजलि दी। रिश्तेदारों के अनुसार, दिग्विजय सिंह ने छुट्टी के लिए आवेदन किया था, जिसे मंजूर कर लिया गया था। उन्हें दिसंबर में घर आना था। अंतिम संस्कार की तस्वीरें देखें


https://ift.tt/2iC9hWQ

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *