DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

वरुणाघाट पर गूंजेगा गंगा-स्वच्छता और शंकराचार्य के अपमान का मुद्दा:कांग्रेस की संविधान संवाद रैली 8 को, अजय राय उजागर करेंगे विकास की सच्चाई

प्रयागराज में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के अपमान और काशी के ज्वलंत मुद्दों पर कांग्रेस वाराणसी में संविधान संवाद रैली का आयोजन करेगी। शहर के शास्त्री घाट पर पूर्वांचल भर के कांग्रेसी जुटेंगे। कांग्रेस वरुणा के घाट से गंगा की सफाई, शहर में जाम और अतिक्रमण पर चर्चा करेगी। संविधान रैली में वाराणसी के अलावा पूर्वांचल के कई जिलों के कार्यकर्ता जुटेंगे। संविधान संवाद रैली में काशी से जुड़े कई गंभीर और जनहित के मुद्दे प्रमुखता से उठाए जाएंगे। बुधवार को उप्र कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कैंप कार्यालय पर 8 फरवरी को काशी में प्रस्तावित संविधान संवाद रैली की रैली के उद्देश्य और प्रमुख मुद्दों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह रैली केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि काशी की अस्मिता, आस्था, संस्कृति और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए आयोजित की जा रही है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ वर्षों में काशी के साथ विकास के नाम पर ऐसा खिलवाड़ किया गया है, जिससे उसकी आत्मा और पहचान दोनों आहत हुई हैं। इनमें मणिकर्णिका घाट से जुड़ी अव्यवस्थाएं, शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज के साथ हुआ अपमान सरकार की अराजकता का उदाहरण है। इसके साथ ही मनरेगा में भ्रष्टाचार, तेजी से बढ़ती बेरोजगारी, आसमान छूती महंगाई, तथा माँ गंगा में लगातार गिरते नाले जैसे विषय शामिल हैं। पूरे शहर में जगह-जगह सीवर जाम है, सड़कों पर गंदगी बह रही है और आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है, लेकिन जिम्मेदार आंख मूंदे बैठे हैं। विकास के नाम पर पुरातन धरोहरों को ध्वस्त किया जा रहा है, जिससे काशी की हजारों साल पुरानी विरासत को गहरी चोट पहुंची है।काशी में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। अपराध बढ़ रहे हैं, आम नागरिक असुरक्षित महसूस कर रहा है, लेकिन सरकार केवल प्रचार में व्यस्त है। अजय राय ने कहा कि काशी केवल एक शहर नहीं, बल्कि हमारी आस्था, संस्कृति और सभ्यता की आत्मा है। संविधान संवाद रैली के माध्यम से हम काशी की आवाज़ को सड़क से संसद तक पहुँचाएंगे। हम काशी की जनता से अपील करते है। वे बड़ी संख्या में संविधान संवाद रैली में शामिल होकर संविधान, लोकतंत्र और काशी की अस्मिता की रक्षा के इस अभियान को मजबूती प्रदान करें।8 फ़रवरी को होने वाली यह रैली काशी की राजनीति में एक महत्वपूर्ण संदेश देने जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, महानगर अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे, सेवादल प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद पाण्डेय, फसाहत हुसैन, दुर्गाप्रसाद गुप्ता, गुलशन अली, डॉ राजेश गुप्ता, वकील अंसारी, अरुण सोनी, संतोष चौरसिया, घनश्याम सिंह, अब्दुल हमीद डोडे, विनीत चौबे शामिल रहे।


https://ift.tt/PDlhGWi

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *