यूपी के रहने वाले तीन युवक की गुजरात में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आ गए। इससे दो युवकों की कटकर मौत हो गई। जबकि एक की हालत नाजुक है। ये हादसा राजकोट में भक्तिनगर और रिबड़ा रेलवे स्टेशन के बीच मालधारी फाटक के पास हुआ। घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए राजकोट के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इस घटना के बाद रेलवे सिस्टम में अफरा-तफरी मच गई और लोकल पुलिस और लोगों की भीड़ जमा हो गई। सेल्फी लेने के चक्कर में युवकों की मौत हुई
शुरुआती जानकारी में पता चला है कि ट्रेन आने जैसा रील और सेल्फी ली जा रही थी। तीनों प्रवासी युवक फैक्ट्री में मजदूरी का काम कर रहे थे। रेलवे पुलिस ने पूरे मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, सोमवार शाम करीब 4 बजे वंदे भारत ट्रेन अपने तय रूट से गुज़र रही थी। अचानक 3 लोग ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसा इतना भयानक था कि ट्रेन को तुरंत रोकना पड़ा। जैसे ही स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी दी, 108 एम्बुलेंस और पुलिस का काफिला मौके पर पहुंचा। हादसे से जुड़ी 4 फोटो देखिए… इनकी मौत ये घायल
राजकोट में 108 ऑफिसर कीर्तन भाई परमार ने दिव्य भास्कर को बताया- हमारी टीम को कॉल आया था कि दोपहर में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से तीन लोग घायल हुए हैं, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे। शुरुआती जांच में एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि अन्य 2 घायलों को खून से लथपथ हालत में इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। जबकि एक अन्य युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। दुर्घटना या आत्महत्या की दिशा में पुलिस जांच शुरू इस हादसे के बाद राजकोट आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) के डीएससी ने बताया- मालधारी फाटक के पास हुई इस घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए गए हैं। रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस फिलहाल जांच कर रही है कि यह सिर्फ एक हादसा है या सामूहिक आत्महत्या का प्रयास। घटनास्थल पर पंचनामा और अन्य आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की गईं। कुछ देर के लिए रुकी रही वंदे भारत ट्रेन राजकोट रेलवे प्रशासन के मुताबिक यह घटना भावनगर डिवीजन के भक्तिनगर और रिबड़ा के बीच हुई। रेलवे ट्रैक पर हुई इस अफरा-तफरी और जांच के कारण वंदे भारत ट्रेन को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा। हालांकि सभी जरूरी काम और मेडिकल औपचारिकताएं पूरी करने के बाद ट्रेन को शाम 5:40 बजे आगे की यात्रा के लिए रवाना कर दिया गया। इस घटना के कारण रेलवे का शेड्यूल भी आंशिक रूप से प्रभावित हुआ। एक साथ 3 लोग ट्रेन के नीचे कैसे आए? गौरतलब है कि एक साथ 3 लोग ट्रेन के नीचे कैसे आ गए, यह इस समय सबसे बड़ा सवाल बन रहा है। पुलिस आस-पास के लोगों से पूछताछ कर रही है। अभी तक इस बारे में कोई साफ़ जानकारी सामने नहीं आई है कि ये लोग ट्रैक पार कर रहे थे या किसी और वजह से वहाँ खड़े थे। घायलों को राजकोट सिविल हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया है। इस पूरी घटना के पीछे की असली वजह हॉस्पिटल में इलाज करा रहे लोगों के बयान के बाद ही पता चलेगी। फिलहाल, घायलों का इलाज राजकोट सिविल हॉस्पिटल में चल रहा है और मरने वाले के परिवार वालों की तलाश जारी है।
खबर अपडेट हो रही है…
https://ift.tt/hS69kfL
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply