नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस की लेटलतीफी चरम पर पहुंच गई है। गुरुवार की रात 9:11 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचने वाली यह ट्रेन 9:20 घंटे लेट होने के कारण शुक्रवार सुबह 6:30 बजे तक आने की संभावना है। इसी तरह, नई दिल्ली जाने वाली वंदे भारत सुबह 7:30 बजे के बजाय 8:40 घंटे की देरी से शाम 4:15 बजे रवाना हुई, क्योंकि वाराणसी से ही इसे रीशेड्यूल कर दिया गया था। कोहरे के कारण दिल्ली रूट की अधिकांश ट्रेनें लेट रही हैं। प्रयागराज एक्सप्रेस सुबह 7:00 बजे के बजाय 4:50 घंटे लेट 11:50 बजे पहुंची। रीवा सुपरफास्ट 6:10 के बजाय दोपहर 2:36 बजे, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 6:55 के बजाय 12:03 बजे जंक्शन पर आई। शिवगंगा 6:15 घंटे, नई दिल्ली-बनारस सुपरफास्ट 6:50 घंटे, नई दिल्ली-प्रयागराज हमसफर 6:30 घंटे लेट रहीं। भागलपुर-आनंद विहार गरीब रथ, अजमेर-सियालदाह, सिंगरौली-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस निरस्त हो गईं। दूसरी ओर, माघ मेले की तैयारी जोरों पर है। जंक्शन का लोड कम करने के लिए 2 जनवरी से 17 फरवरी तक सूबेदारगंज स्टेशन पर राजधानी ट्रेनों का ठहराव होगा। इसमें डिब्रूगढ़ राजधानी (12423/12424), नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी (12301/12302), नई दिल्ली-राजेंद्र नगर राजधानी (12309/12310) शामिल हैं। रांची और भुवनेश्वर राजधानी का भी ठहराव तय है। नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस, बाड़मेर-हावड़ा, आनंद विहार-जोगबनी एक्सप्रेस सहित प्रयागराज, हमसफर एवं प्रयागराज-लालगढ़ एक्सप्रेस भी सूबेदारगंज रुकेंगी। एनसीआर के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि मेले के दौरान स्पेशल ट्रेनें चलेंगी।यात्रियों को हो रही परेशानी के बीच रेलवे मेला व्यवस्था को मजबूत करने में जुटा है।
https://ift.tt/L7pE1m6
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply