भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला कार्यालय में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिला प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री वसंत त्यागी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता भाजपा के जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने की, जबकि संचालन भाजपा नेता जयप्रकाश शर्मा ने किया। इस अवसर पर सदर विधायक प्रदीप चौधरी भी मौजूद रहे। जनपद की सभी विधानसभाओं के प्रत्येक मंडल से मंडल प्रवासी और मंडल संयोजक भी बैठक में शामिल हुए। मुख्य अतिथि वसंत त्यागी ने SIR कार्यक्रम की समीक्षा की और सभी मंडलों से मतदाता सूची से संबंधित प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने आगामी कार्ययोजना को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। त्यागी ने कहा कि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण लोकतंत्र की मजबूती का आधार है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से हर पात्र मतदाता का नाम सूची में शामिल करने और त्रुटियों को दूर करने का आह्वान किया। जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने कहा कि SIR कार्यक्रम पार्टी के लिए संगठनात्मक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर तक समन्वय बनाकर कार्य करने पर जोर दिया, ताकि मतदाता सूची शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित हो। बैठक में भवतोज गुर्जर, शंभू सिंह राघव, हितेश गर्ग, जिला महामंत्री अजय त्यागी, संतोष वाल्मीकि, संजय चौधरी, संजय गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष नागेंद्र प्रधान, दीपक ऋषि, ऊषा बंसल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शशि शर्मा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष दिवाकर सिंह, युवा मोर्चा महामंत्री केपी सिंह, नवीन शर्मा, कुलदीप चौधरी, अभिनव वर्मा, गौरव मित्तल, आनंद चौधरी, अशोक चौधरी, ललित ठाकुर, मंडल अध्यक्ष सचिन शर्मा, भीष्म सिसोदिया, बिल्लू पंडित, डम्बर सिंह, कृष्णपाल सिंह, राजीव सैनी, तिर्वेश गुप्ता, कल्पना वर्मा, स्वदेश चौधरी, कुसुम गौतम, शालिनी शर्मा, अनुराधा तोमर, पूनम चौधरी, मंजू तेवतिया, पूजा गुप्ता, डॉली कश्यप सहित बड़ी संख्या में प्रवासी मंडल संयोजक एवं पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
https://ift.tt/ahyD9WT
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply