भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य शुक्रवार को झांसी पहुंचे। यहां पुरानी तहसील स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में 11 साल से सरकार चल रही है। अब 2026-27 का जो बजट आया है वो अभिनंदनीय है। इससे सेना और ताकतवर होगी। बजट महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए है। बेरोजगारों के लिए रोजगार के नए रास्ते खोलने और विकसित भारत के लिए है। ये बजट किसानों को सशक्तिकरण बनाने के लिए है। यह बजट गरीब, किसान, युवा, महिला, श्रमिक एवं मध्यम वर्ग को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है। पिछले साल की तुलना में ज्यादा बजट उन्होंने बताया कि बजट 52.7 लाख करोड़ है, जो पिछले साल की तुलना में 10.50 प्रतिशत अधिक है। बजट में 12.2 लाख करोड़ का पूंजीगत व्यय प्रस्तावित किया गया है तथा फिस्कल डेफिसिट को GDP के 4.3 प्रतिशत तक सीमित रखने का लक्ष्य रखा गया है। बजट में शिक्षा के लिए 1,39,289 करोड़ का प्रावधान किया गया है। औद्योगिक एवं लॉजिस्टिक कॉरिडोर के आसपास 5 यूनिवर्सिटी टाउनशिप विकसित की जाएंगी तथा विज्ञान, तकनीक, इंजीनियरिंग एवं गणित क्षेत्रों में बालिकाओं हेतु छात्रावास बनाए जाएंगे। स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 1,06,530 करोड़ का बजट रखा गया है। जिला अस्पतालों में इमरजेंसी एवं ट्रॉमा केयर सुविधाओं का 50 प्रतिशत विस्तार, 3 नए एम्स, 5 क्षेत्रीय मेडिकल हब, 1000 निजी मेडिकल कॉलेजों में ट्रॉमा सेंटर, तथा 15 लाख केयरगिवर्स के प्रशिक्षण का प्रावधान किया गया है। कैंसर की 17 दवाइयों और 7 गंभीर बीमारियों की दवाओं पर टैक्स समाप्त कर उन्हें सस्ता किया गया है। ये लोग रहे मौजूद इस दौरान महानगर अध्यक्ष सुधीर सिंह, जिला अध्यक्ष प्रदीप पटेल, विधान परिषद सदस्य रामतीरथ सिंगल, विधान परिषद सदस्य रमा निरंजन , जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, जिला मीडिया प्रभारी प्रियांशु डे, अभियान के जिला संयोजक एवं जिला मीडिया प्रभारी सहजेंद्र सिंह बघेल, नंदकिशोर भीलवाड़े, पुनीत अग्रवाल, सौरभ मिश्रा, कपिल बिरसानिया आदि मौजूद रहे।
https://ift.tt/deoVT6W
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply