DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

ललितपुर समाधान दिवस से 9 अधिकारी अनुपस्थित रहे:डीएम ने जताई नाराजगी, मांगा स्पष्टीकरण; कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी

ललितपुर में शनिवार को तहसील तालबेहट में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी सत्य प्रकाश मौजूद रहे ,लेकिन नौ अधिकारी बिना सूचना दिए अनुपस्थित रहे। इनमें बेसिक शिक्षा अधिकारी और विद्युत अभियंता भी शामिल थे। जिलाधिकारी ने इस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए अनुपस्थित अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों में सहायक आयुक्त मत्स्य, एसओसी चकबंदी, उपायुक्त उद्योग, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अधिशासी अभियंता राजघाट निर्माण खंड सिंचाई, प्र.पीओ डूडा,ईओ नगर पालिका, एसडीओ फॉरेस्ट और खंड शिक्षा अधिकारी बार शामिल थे। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति होने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि शासन के निर्देशों के अनुसार, जनसामान्य की समस्याओं के प्रभावी समाधान के लिए संपूर्ण समाधान दिवस में विभागाध्यक्षों का स्वयं उपस्थित रहना अनिवार्य है। उन्होंने खेद व्यक्त किया कि अक्सर अधिकारी बिना सूचित किए अपने अधीनस्थों को भेज देते हैं। डीएम ने स्पष्ट किया कि यदि कोई अपरिहार्य परिस्थिति हो, तो इसकी सूचना एक दिन पूर्व जिलाधिकारी को अनिवार्य रूप से देनी होगी। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को भी निर्देश दिए कि वे अपनी अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवसों में शासनादेश के अनुसार अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराएं, अन्यथा संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


https://ift.tt/SKFtTEX

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *