DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

ललितपुर में सपा ने SIR को लेकर बैठक की:जिलाध्यक्ष बोले- भाजपा वोट काटने और लोकतंत्र कमजोर करने की साजिश कर रही

ललितपुर में शनिवार शाम समाजवादी पार्टी की मासिक समीक्षा बैठक जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में हुई। स्टेशन रोड स्थित पार्टी कार्यालय में हुई इस बैठक में संगठनात्मक मजबूती, आगामी राजनीतिक रणनीति और एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) प्रक्रिया पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव ने एसआईआर प्रक्रिया पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा वोट काटने और लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने की साजिश कर रही है। नेपाल सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी जनता के मताधिकार की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि वोटर सूची में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने बूथों पर मजबूती से खड़े रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वे मतदाता सूची पर कड़ी नजर रखें और किसी भी अनियमितता की सूचना तत्काल पार्टी नेतृत्व को दें। उन्होंने जोर दिया कि बूथ स्तर की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। बैठक में संगठन को और अधिक सक्रिय करने, जनसंपर्क बढ़ाने तथा आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने पर भी चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व को भरोसा दिलाया कि वे पूरी निष्ठा और मजबूती के साथ पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे। इस अवसर पर जिला महासचिव डॉ. शिशुपाल सिंह लोधी, पूर्व जिलाध्यक्ष ज्योति सिंह लोधी, जिला उपाध्यक्ष भजनलाल कुशवाहा, स्नातक विधायक प्रतिनिधि विजय सिंह यादव, नगर अध्यक्ष अभि जैन, रामविलास रजक, अरशद मंसूरी, हरीसिंह यादव, मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड जिलाध्यक्ष इंजी. हृदेश यादव मुखिया, पिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत, छात्र सभा जिलाध्यक्ष गौरव विश्वकर्मा, जिला प्रवक्ता प्रमोद इमलिया, जिला मीडिया प्रभारी राममूर्ति तिवारी सहित अनेक सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


https://ift.tt/oF6G3Oh

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *